Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों एमएस धोनी करते हैं लोगों के दिलों पर राज? एक Video ने बता दी सच्चाई, माही ने फिर किया कमाल

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 02:17 PM (IST)

    महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी से हर कोई वाकिफ है। सभी ने देखा है कि स्टेडियम में उनके कदम भर रखने से क्या होता है। उनकी इस दीवानगी की क्या वजह है ये बा ...और पढ़ें

    एमएस धोनी ने जीता दिल

    एमएस धोनी ने जीता दिल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी जब मैदान पर उतरते हैं तो लोग पागल हो जाते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चाहे कहीं भी मैच खेले चर्चे धोनी के होते हैं और उन्हीं के कारण पूरा मैदान पीला समंदर नजर आता है। सभी को अचरच होता है कि धोनी की इतनी फैन फॉलोइंग कैसे की दूसरी टीम का मैदान भी चेन्नई का घर लगता है? सभी के दिमाग में ये बात रहती है कि धोनी ने कैसे अपनी जगह लोगों के दिलों में इतनी गहरी कर ली? इसका जवाब इस समय वायरल हो रहे वीडियो से मिल सकता है।

    धोनी इस समय आईपीएल-2026 में नहीं खेल रहे हैं। उनको चोट लगी है जिसके चलते वह बाहर हैं और इस बात से फैंस भी निराश हैं। धोनी का मतलब सीएसके है। ऐसे में मैदान पर धोनी के लिए जो दीवानगी देखने को मिलती थी वो मिल नहीं रही है और फैंस धोनी को मैच खेलते हुए देखने को बेताब हैं।

    सपोर्ट स्टाफ का दिया साथ

    हालांकि, माही मैदान पर अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही देख फैंस खुश हो जाते हैं। इस समय धोनी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें धोनी सपोर्ट स्टाफ के साथ अभ्यास करने जा रहे हैं। तभी एक कैमरामैन जो संभवतः सीएसके की मीडिया टीम का हिस्सा हो, वो धोनी को अपने कमरे में पीछे से मैदान की तरफ जाते हुए कैद करना चाहता है। इसी कारण वह धोनी के साथ जा रहे सपोर्ट स्टाफ से कहता है कि वह हट जाएं क्योंकि उन्हें धोनी को कैप्चर करना है।

    ये बात धोनी सुन लेते हैं और कैमरामैन की बात सुनकर साइड में हटे सपोर्ट स्टाफ से कहते हैं, "नहीं, नहीं कोडी अन्ना आप मेरे साथ ही रहें। उसकी बात नहीं सुने।"

     

    जीत लिया दिल

    ये बताता है कि धोनी कितने भी बड़े क्रिकेटर हों वह हर इंसान की इज्जत करते हैं और अपने आप को फेमस करने के चक्कर में वह दूसरे को नजरअंदाज नहीं करते हैं। धोनी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शायद यही वजह रही है कि धोनी की फैन फॉलोइंग इस तरह की है और लोग उनके दीवाने हैं।

    यह भी पढ़ें- अजीत अगरकर का भविष्य बीसीसीआई ने किया 'लॉक', 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए लिया फैसला

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: आयुष म्हात्रे की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, बल्लेबाजी कोच ने बताई अंदर की बात