Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: आयुष म्हात्रे की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, बल्लेबाजी कोच ने बताई अंदर की बात

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 11:52 AM (IST)

    चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल-2026 अच्छा नहीं जा रहा है। उसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं है। इस बीच उसे एक और झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबा ...और पढ़ें

    आयुष म्हात्रे को लगी चोट

    आयुष म्हात्रे को लगी चोट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल-2026 अच्छा नहीं जा रहा है। टीम को जीत के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है, लेकिन जीत फिर भी नसीब नहीं हो पा रही है। शनिवार को उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने मात दी। इस मैच में टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोटिल हो गए थे। अब उनकी चोट को लेकर टीम के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने अपडेट दिया है और बताया है कि आयुष की स्थिति कैसी है।

    चेन्नई की टीम इस मैच में 195 रनों का टारगेट का पीछा कर रही थी। आयुष शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और तभी पांचवें ओवर में मिडविकेट की दिशा में गेंद जाने पर दूसरा रन लेने का प्रयास करने पर आयुष की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उनको देखने फिजियो भी आए थे।

    हो सकता है बड़ा नुकसान

    आयुष ने दर्द के बाद भी बल्लेबाजी की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद वह आउट हो गए और फिर स्पोर्ट स्टाफ द्वारा बाहर ले जाए गए। मैच के बाद टीम के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने आयुष की इंजरी को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, "आयुष को मांसपेशियों में चोट लगी है। मुझे नहीं पता कि ये कितनी बुरी है। हम उनका स्कैन कराएंगे, लेकिन इस समय ये काफी बुरी चोट लग रही है। ये हमारे लिए बड़ा नुकसान हो सकता है क्योंकि वह शानदार लय में नजर आ रहे हैं।"

    आयुष ने इस मैच में 13 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। ये युवा बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित कर रहा है और चेन्नई की टीम का अहम हिस्सा है।

    ऐसा रहा मैच

    हैदराबाद ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 194 रन बनाए। उसके लिए अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने भी 59 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 39 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा दो छक्के मारे।

    खबरें और भी

    चेन्नई की टीम पूरे 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई। उसके लिए मैथ्यू शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 34 रनों की पारी खेली।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: KKR के लिए खुशखबरी, टीम से जुड़ेगा 18 करोड़ का खिलाड़ी; मिल गई हरी झंडी

    यह भी पढ़ें- SRH vs CSK: चेन्नई पर हैदराबाद की जीत के बाद काव्या मारन का 'वाइल्ड' सेलिब्रेशन, वायरल हो गया Video