विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICC Rankings: जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर नंबर-1 बने मिचेल स्टार्क, करियर में पहली बार किया खास कारनामा

Published: Wed, 26 Aug 2026 04:15 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़ा कमाल किया है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है।

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गद तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईसीसी की रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारतीय दिग्गज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने आखिरी बार कोई टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल खेला था। श्रीलंका के खिलाफ जारी सीरीज में वे चोट की वजह से बाहर रहे, जिसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।

स्टार्क आईसीसी की टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने करियर में पहली बार ये कारनामा किया है। बुमराह, जो लगभग 9 महीने से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले हैं, उन्हें ताजा रैंकिंग में नुकसान हुआ है। स्टार्क अब नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भी फायदा हुआ है।

मिचेल स्टार्क बने नंबर-1 गेंदबाज

स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहली पारी में 6, जबकि दूसरी पारी में 4 विकेट लिया था। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। अब आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है और स्टार्क टेस्ट में नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने बुमराह को पीछे छोड़ा है। स्टार्क अपने करियर में पहली बार टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज बने हैं। स्टार्क के 872 रेटिंग प्वाइंट्स हैं, जबकि बुमराह 862 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वे ताजा रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। बुमराह के अलावा टॉप-10 में भारत का कोई भी गेंदबाज शामिल नहीं है।

बल्लेबाजी रैंकिंग में ऋषभ पंत को मिला फायदा

बल्लेबाजी रैंकिंग में कुछ अधिक बदलाव नहीं हुआ है। टेस्ट की बैटिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक मौजूद हैं। ताजा रैंकिंग में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बड़ा फायदा मिला है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले और दूसरे टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाया, जिसका उन्हें फायदा मिला है। पंत ने 6 पायदान की छलांग लगाई और वे ताजा रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के वे इकलौते बल्लेबाज हैं, जो टेस्ट की रैंकिंग में टॉप-10 में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान महिला टीम को झटका, 3 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली गेंदबाज Aiman Anwer ने क्रिकेट को कहा अलविदा

यह भी पढ़ें- WCL: युवराज सिंह और शाहिद अफरीदी एक्‍शन में नजर आएंगे, 3 अक्‍टूबर से शुरू हो रहा तीसरा सीजन