WCL: युवराज सिंह और शाहिद अफरीदी एक्शन में नजर आएंगे, 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा तीसरा सीजन
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) के तीसरे सीजन की 3 अक्टूबर से शुरुआत होगी।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) के तीसरे सीजन की 3 अक्टूबर से शुरुआत होगी। 18 अक्टूबर तक होने वाली यह लीग पहली बार यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (UAE) में आयोजित होगी। UK में दो रिकॉर्ड-तोड़ सीजन के बाद WCL का तीसरा सीजन और भी बड़ा, शानदार और रोमांचक होने वाला है। इसमें क्रिकेट के महान खिलाड़ी एक साथ आएंगे।
तीसरे सीजन में दिग्गज इंटरनेशनल क्रिकेटरों का और भी मजबूत ग्रुप देखने को मिलेगा। इसमें युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी और मोईन अली जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। साथ ही डेविड वॉर्नर और मोहम्मद महमुदुल्लाह जैसे बड़े खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगे।
WCL सीजन 3 की लाइनअप में 'बांग्लादेश चैंपियंस' के शामिल होने से टूर्नामेंट में इंटरनेशनल भागीदारी और बढ़ गई है। पहले सीजन में 'इंडिया चैंपियंस' ने 'पाकिस्तान चैंपियंस' को हराकर पहला WCL खिताब जीता था। दूसरे सीजन के रोमांचक फाइनल में 'साउथ अफ्रीका चैंपियंस' ने 'पाकिस्तान चैंपियंस' को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के फाउंडर और CEO हर्षित तोमर ने कहा, सीजन 3 बहुत खास होने वाला है। हम पहली बार WCL को UAE ले जा रहे हैं, ताकि फैंस को ऐसा अनुभव मिल सके जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। हम क्रिकेट के सबसे बड़े नामों और अब तक के सबसे बड़े सरप्राइज लाने का वादा करते हैं। सीजन 3 अब तक का हमारा सबसे बड़ा और सबसे रोमांचक सीजन होने वाला है।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के को-ओनर अजय देवगन ने कहा, WCL सिर्फ एक क्रिकेट लीग से कहीं ज्यादा है। यह एक ही प्लेटफॉर्म पर इमोशन, पुरानी यादों और एंटरटेनमेंट का संगम है। सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार है, यह अब तक का हमारा सबसे बोल्ड सीजन होने वाला है।
