विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICC ने श्रीलंका को दिया बड़ा झटका, छीनी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी; अब कहां खेला जाएगा टूर्नामेंट?

Published: Sun, 30 Aug 2026 04:42 PM (IST)

आईसीसी ने श्रीलंका से 2027 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीन ली है। श्रीलंका के लिए ये बड़ा झटका है। बोर्ड ...और पढ़ें

आईसीसी

आईसीसी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण अगले साल यानी 2027 की शुरुआत में खेला जाएगा। टूर्नामेंट से पहले ही मेजबानी को लेकर बड़ा विवाद देखने को मिल रहा है। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी पहले श्रीलंका की मेजबानी में खेली जानी थी, लेकिन अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका से मेजबानी छीन ली है। लंका अब चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी नहीं कर पाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण कहां पर खेला जाएगा, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, अब ये कन्फर्म हो चुका है कि महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 श्रीलंका की मेजबानी में नहीं खेली जाएगी। आईसीसी और श्रीलंका की सरकार के बीच सारे मामले नहीं सुलझ सके हैं, जिसकी वजह से श्रीलंका से मेजबानी छीन लिया गया है।

श्रीलंका से छीनी गई महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

श्रीलंका क्रिकेट में लंबे समय से राजनीतिक हस्तक्षेप की बातें सामने आती रहती हैं। आईसीसी इस मामले को सुधारने के लिए कहता है लेकिन अब तक ये मामले सुलझ नहीं पाया है। हर क्रिकेट बोर्ड को राजनीतिक या फिर सरकार के हस्तक्षेर के बिना स्वतंत्र रूप से कार्य करना होता है, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट ऐसा नहीं कर सका। इस वजह से उनसे चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीन ली गई है।

श्रीलंका क्रिकेट के ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के सचिव प्रकाश शैफ्टर ने संडे टाइम्स से बात करते हुए इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा, "श्रीलंका से इसे स्थानांतरित कर दिया गया है। ये टूर्नामेंट किसी दूसरे स्थान पर खेला जाएगा, लेकिन कहां पर होगा, इसको लेकर मुझे भी कोई जानकारी नहीं है।"

श्रीलंका के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

श्रीलंका क्रिकेट के संविधान में प्रस्तावित सुधार की एक कमेटी जांच कर रही है। हालांकि, आईसीसी जल्द से जल्द बोर्ड के चुनाव कराने पर जोर दे रही है। महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 में कुल 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जो 14 से 18 फरवरी के बीच खेला जाना है। टूर्नामेंट में मेजबान देश के साथ शीर्ष रैंकिंग में रहने वाली टीमें क्वालीफाई करेंगी। श्रीलंका महिला टीम फिलहाल रैंकिंग में छठे स्थान पर है। ऐसे में उनके क्वालीफिकेशन पर भी इसका असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: श्रीलंका को रौंदने के बाद अब अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत, आगामी सीरीज की पूरी जानकारी यहां मिलेगी

यह भी पढ़ें- BCCI में चुनावों का बजा बिगुल, IPL चेयरमैन अरुण धूमल का भविष्य होगा तय!