विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AFG: श्रीलंका को रौंदने के बाद अब अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत, आगामी सीरीज की पूरी जानकारी यहां मिलेगी

Published: Sun, 30 Aug 2026 04:06 PM (IST)

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्‍ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद भारतीय टीम अब अगले महीने एक्‍शन में नजर आएगी।

भारत बनाम अफगानिस्‍तान

भारत बनाम अफगानिस्‍तान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्‍ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद भारतीय टीम अब अगले महीने एक्‍शन में नजर आएगी। अफगानिस्‍तान टीम दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में भारतीय टीम की मेजबानी करने जा रही है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी। दूसरा टी20 15 सितंबर को और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 13 सितंबर
  • दूसरा टी20: 15 सितंबर
  • तीसरा टी20: 17 सितंबर

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खारोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक।

 

 

हेड टू हेड

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड के आंकड़े एकतरफ हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 9 बार टक्‍कर हुई है। इस दौरान टीम इंडिया ने 7 मुकाबले जीते हैं। वहीं अफगान टीम 1 ही मैच जीत सकी। 1 मैच टाई रहा था। सुपर ओवर में भारत ने जीत दर्ज की थी।

2 साल बाद होगी सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच इससे पहले द्विपक्षीय T20I सीरीज जनवरी 2024 में भारत में खेली गई थी। भारतीय टीम ने इस सीरीज को 3-0 से जीता था। सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु में खेला गया था। इस मैच में अफगानिस्‍तान ने भारत को कड़ी टक्‍कर दी थी।

दोनों टीमों ने 212 रन बनाए थे और मैच का फैसला दो सुपर ओवर के बाद हुआ। सुपर ओवर में भारतीय टीम ने बाजी मारी। इसी साल जून में भारत और अफगानिस्‍तान के बीच एक टेस्‍ट और 3 वनडे मैच खेले गए थे। भारत ने वनडे सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप किया था।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का एलान, राशिद-नबी की हुई वापसी

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल हुआ तय, जानें कब और कहां टकराएंगे भारत-अफगान के 'धुरंधर'