विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, दो कोच ने अचानक छोड़ा टीम का साथ

Published: Thu, 08 Oct 2026 07:25 PM (GMT+05:30)

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स और फील्डिंग कोच ब्रैड हाडिन ने टीम छोड़ दी है। उनके जाने ...और पढ़ें

जेम्स होप्स-ब्रैड हाडिन

जेम्स होप्स-ब्रैड हाडिन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स और फील्डिंग कोच ब्रैड हाडिन से नाता तोड़ लिया है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की इस टीम ने अभी तक इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों ने हाल में पंजाब किंग्स के प्रबंधन को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी।

रिपोर्ट में कहा गया था कि इन दोनों के पद छोड़ने की संभावना पहले से ही थी, क्योंकि होप्स को क्वींसलैंड और ब्रिसबेन हीट का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, जबकि हाडिन न्यू साउथ वेल्स की पुरुष टीम का कोच पद संभालेंगे। होप्स कुछ सत्र पहले मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ दिल्ली कैपिटल्स से पंजाब किंग्स में शामिल हुए थे।

पंजाब किंग्स को अब तक तीन कोच छोड़ चुके

हाडिन पहले से ही पंजाब किंग्स से जुड़े हुए थे और पोंटिंग ने भी मुख्य कोच बनने के बाद उन्हें अपने पद पर बनाए रखा था। पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब किंग्स ने पिछले दो वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया था। उसकी टीम 2025 में फाइनल में पहुंची थी।

होप्स और हाडिन से पहले स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने भी पंजाब किंग्स को छोड़कर भारतीय पुरुष टीम में उसी भूमिका में पद संभाला। इस तरह से आईपीएल के अगले सत्र से पहले पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में तीन पद खाली हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच का मजा किरकिरा करेगी बारिश; कैसी होगी रांची की पिच?

यह भी पढ़ें- कुसल मेंडिस बने श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान, धनंजय डी सिल्वा की जगह संभालेंगे कमान