विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुसल मेंडिस बने श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान, धनंजय डी सिल्वा की जगह संभालेंगे कमान

Published: Thu, 08 Oct 2026 04:59 PM (IST)

श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी से धनंजय डी सिल्वा ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अब क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह कुसल मेंडिस को कप्तान बनाया है।

कुसल मेंडिस

कुसल मेंडिस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के टेस्ट टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने कप्तानी छोड़ दी है। उन्हें 2024 में टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था, जिसके बाद उन्होंने अब कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। श्रीलंका क्रिकेट ने अब उनकी जगह बल्लेबाज कुसल मेंडिस को नया कप्तान बनाया है। मेंडिस व्हाइट बॉल क्रिकेट में कप्तानी कर चुके हैं और अब टेस्ट क्रिकेट में भी टीम की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे।

बता दें कि डी सिल्वा ने अचानक टीम की कप्तानी छोड़ दी। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट को एक पत्र लिखकर टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान किया। उनका कहना है कि अगली पीढ़ी को अब कप्तानी मिलनी चाहिए। उनके इस पद से हटने के बाद अब बोर्ड ने मेंडिस को नया कप्तान बनाया है, जो रेड बॉल में पाकिस्तान के खिलाफ अपने कप्तानी करियर की शुरुआत करेंगे।

कुसल मेंडिस करेंगे टेस्ट टीम की कप्तानी

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मेंडिस को नया कप्तान नियुक्त किया है, जो नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। पहला टेस्ट मैच 9-13 और दूसरा मुकाबला 17-21 नवंबर के बीच लाहौर में खेला जाएगा। मेंडिस ने कभी भी टेस्ट में कप्तानी नहीं की है। हालांकि, वे अब तक 22 वनडे मैच और तीन टी20 मैचों में श्रीलंकाई टीम की अगुवाई कर चुके हैं।

कुसल मेंडिस का टेस्ट करियर

मेंडिस श्रीलंका के लिए टेस्ट क्रिकेट में अहम सदस्य हैं और उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने करियर में अब तक कुल 75 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 36.36 की औसत के साथ 4836 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं। अब वे पहली बार इस फॉर्मेट में टीम की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे।

धनंजय डी सिल्वा ने अचानक छोड़ी कप्तानी

डी सिल्वा ने अचानक टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। उन्हें दिमुथ करुणारत्ने के बाद टीम का कप्तान बनाया गया था, जिसके बाद कुल 18 मैचों में उन्होंने टीम को लीड किया। उनकी कप्तानी में श्रीलंकाई टीम को 7 मैचों में जीत मिली और 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा तीन मैच ड्रॉ रहे।

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने हमारे लोगों का खून बहाया', पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर जब बुरी तरह भड़क गए थे नाना पाटेकर

यह भी पढ़ें- IND vs WI: रांची में 'लोकल ब्वॉय' वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में 2 बदलाव के साथ उतर सकती टीम इंडिया