Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • headlines
LIVE BLOG

IPL 2025 Players Retention Live: चेन्नई ने धोनी को तो मुंबई ने किया रोहित को रिटेन, ऋषभ पंत और केएल राहुल लेंगे ऑक्शन में हिस्सा

LIVE IPL 2025 Retention Announcement News Updates: 2025 आईपीएल सीजन के लिए आगामी मेगा नीलामी से पहले दस आईपीएल फ्रेंचाइजी में से प्रत्येक द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

By Umesh Kumar Thu, 31 Oct 2024 06:06 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 Players Retention Announcement LIVE: आईपीएल 2025 रिटेंशन की लिस्ट आ गई है। सभी टीमों ने अपनी-अपनी लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को टीम में बरकरार रखा है। वहीं, सीएसके ने धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया है।

दिल्ली से ऋषभ पंत का पत्ता कट गया है। अब वह मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया है। अब स्टार खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। गुजरात टाइटन्स से शमी और डेविड मिलर का रिश्ता टूट गया है।

31 Oct 20246:06:48 PM
IPL 2025 Players Retention Live: दिल्ली से पंत और वॉर्नर की छुट्टी

 4 खिलाड़ी रिटेन किए गए:-

  1. अक्षर पटेल (16.50 करोड़ रुपये)
  2. कुलदीप यादव (13.25 करोड़ रुपये)
  3. ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़ रुपये)
  4. अभिषेक पोरेल (4 करोड़ रुपये)

पर्स बचा : 73 करोड़ रुपये
आरटीएम के लिए पात्र 2 खिलाड़ी : एक अनकैप्ड खिलाड़ी और एक कैप्ड खिलाड़ी, या दो कैप्ड खिलाड़ी

बड़े खिलाड़ी जिन्हें रिटेन नहीं किया गया : ऋषभ पंत, डेविड वार्नर, एनरिक नॉर्खिया

31 Oct 20246:05:28 PM
IPL 2025 Players Retention Live: गुजरात टाइटन्स ने शमी और मिलर को नहीं किया रिटेन

 5 खिलाड़ी रिटेन किए गए:-

  1. राशिद खान (18 करोड़ रुपये)
  2. शुभमन गिल (16.50 करोड़ रुपये)
  3. साई सुदर्शन (8.50 करोड़ रुपये)
  4. राहुल तेवतिया (4 करोड़ रुपये)
  5. शाहरुख खान (4 करोड़ रुपये)

पर्स बचा : 69 करोड़ रुपये
नीलामी में आरटीएम विकल्प : एक
आरटीएम के लिए पात्र खिलाड़ी : एक कैप्ड खिलाड़ी

बड़े खिलाड़ी जिन्हें रिटेन नहीं किया गया : मोहम्मद शमी, डेविड मिलर

31 Oct 20246:02:53 PM
IPL 2025 Players Retention Live: KKR ने बड़े खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

 6 खिलाड़ी रिटेन किए गए:-

  1. रिंकू सिंह (INR 13 करोड़)
  2. वरुण चक्रवर्ती (INR 12 करोड़)
  3. सुनील नरेन (INR 12 करोड़)
  4. आंद्रे रसेल (INR 12 करोड़)
  5. हर्षित राणा (INR 4 करोड़)
  6. रमनदीप सिंह (INR 4 करोड़)

पर्स बचा : INR 51 करोड़
नीलामी में RTM विकल्प : कोई नहीं
RTM के लिए पात्र खिलाड़ी : कोई नहीं

बड़े खिलाड़ी जिन्हें रिटेन नहीं किया गया : श्रेयस अय्यर, मिशेल स्टार्क, फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा

31 Oct 20245:59:19 PM
IPL 2025 Players Retention Live: कोहली को आरसीबी ने 21 करोड़ में किया रिटेन

 3 खिलाड़ी रिटेन किए गए:-

  1. विराट कोहली (INR 21 करोड़)
  2. रजत पाटीदार (INR 11 करोड़)
  3. यश दयाल (INR 5 करोड़)

पर्स बचा हुआ : INR 83 करोड़
RTM के लिए पात्र 3 खिलाड़ी : एक अनकैप्ड खिलाड़ी और दो कैप्ड खिलाड़ी, या तीन कैप्ड खिलाड़ी

बड़े खिलाड़ी जिन्हें रिटेन नहीं किया गया : ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस, कैमरून ग्रीन

31 Oct 20245:57:12 PM
IPL 2025 Players Retention Live: राजस्थान से हुई अश्विन और चहल की छुट्टी

 6 खिलाड़ी रिटेन किए गए:-

  1. संजू सैमसन (18 करोड़ रुपये)
  2. यशस्वी जायसवाल (18 करोड़ रुपये)
  3. रियान पराग (14 करोड़ रुपये)
  4. ध्रुव जुरेल (14 करोड़ रुपये)
  5. शिमरन हेटमायर (11 करोड़ रुपये)
  6. संदीप शर्मा (4 करोड़ रुपये)

पर्स बचा : 41 करोड़ रुपये

नीलामी में आरटीएम विकल्प : कोई नहीं
आरटीएम के लिए पात्र खिलाड़ी : लागू नहीं

बड़े खिलाड़ी जिन्हें रिटेन नहीं किया गया : युजवेंद्र चहल, जोस बटलर

31 Oct 20245:54:35 PM
IPL 2025 Players Retention Live: पंजाब किंग्स ने दो खिलाड़ियों को किया रिटेन

 2 खिलाड़ी रिटेन किए गए :-

  1. शशांक सिंह (5.5 करोड़ रुपये)
  2. प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़ रुपये)

पर्स बचा हुआ : 110.5 करोड़ रुपये
नीलामी में आरटीएम विकल्प : 4
खिलाड़ी आरटीएम के लिए पात्र : चार कैप्ड खिलाड़ी

बड़े खिलाड़ी जिन्हें रिटेन नहीं किया गया : हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, सैम कुरेन, जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टोन

31 Oct 20245:53:14 PM
IPL 2025 Players Retention Live: लखनऊ ने पूरन को दिए 21 करोड़ रुपये

 5 खिलाड़ी रिटेन किए गए:-

  1. निकोलस पूरन (INR 21 करोड़)
  2. रवि बिश्नोई (INR 11 करोड़)
  3. मयंक यादव (INR 11 करोड़)
  4. मोहसिन खान (INR 4 करोड़)
  5. आयुष बडोनी (INR 4 करोड़)

पर्स बचा : INR 69 करोड़
नीलामी में RTM विकल्प : 1
RTM के लिए पात्र खिलाड़ी : एक कैप्ड खिलाड़ी
बड़े खिलाड़ी जिन्हें रिटेन नहीं किया गया : केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, क्विंटन डी कॉक, क्रुणाल पांड्या

31 Oct 20245:51:24 PM
IPL 2025 Players Retention Live: सनराइजर्स हैदराबाद हेनरिक को दिए 23 करोड़ रुपये

 5 खिलाड़ी रिटेन किए गए :

हेनरिक क्लासेन (INR 23 करोड़)
पैट कमिंस (INR 18 करोड़)
अभिषेक शर्मा (INR 14 करोड़)
ट्रैविस हेड (INR 14 करोड़),
नितीश कुमार रेड्डी (INR 6 करोड़)

पर्स बचा : INR 45 करोड़
नीलामी में RTM विकल्प : 1
RTM के लिए पात्र खिलाड़ी : केवल एक अनकैप्ड खिलाड़ी
बड़े खिलाड़ी जिन्हें रिटेन नहीं किया गया : वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार

31 Oct 20245:39:14 PM
IPL 2025 Players Retention Live: आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स रिटेन्शन

 चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। 

  1. ऋतुराज गायकवाड़ (INR 18 करोड़)
  2. मथीशा पथिराना (INR 13 करोड़)
  3. शिवम दूबे (INR 12 करोड़)
  4. रवींद्र जडेजा (INR 18 करोड़)
  5. एमएस धोनी (INR 4 करोड़)

पर्स बचा : INR 65 करोड़
नीलामी में RTM विकल्प : 1
RTM के लिए पात्र खिलाड़ी : एक कैप्ड या अनकैप्ड खिलाड़ी
बड़े खिलाड़ी जिन्हें रिटेन नहीं किया गया : डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे

31 Oct 20245:37:56 PM
IPL 2025 Players Retention Live: मुंबई इंडियंस ने बुमराह को दिए सबसे ज्यादा पैसे
 मुंबई इंडियंस ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जसप्रीत बुमराह को सबसे ज्यादा पैसे मिले हैं।
  1. जसप्रीत बुमराह (INR 18 करोड़),
  2. सूर्यकुमार यादव (INR 16.35 करोड़),
  3. हार्दिक पांड्या (INR 16.35 करोड़),
  4. रोहित शर्मा (INR 16.30 करोड़),
  5. तिलक वर्मा (INR 8 करोड़)

पर्स बचा : INR 55 करोड़ (INR 120 करोड़ में से)
नीलामी में RTM विकल्प : 1
RTM के लिए पात्र खिलाड़ी : एक अनकैप्ड खिलाड़ी
बड़े खिलाड़ी जिन्हें रिटेन नहीं किया गया : ईशान किशन, टिम डेविड

31 Oct 20245:10:52 PM
IPL 2025 Players Retention Live: पंजाब किंग्स करेगी नई शुरुआत

 एक बार फिर पंजाब किंग्स लगभग नए सिरे से शुरुआत करने के लिए तैयार है। 2024 की अपनी टीम से, वे केवल दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को ही रिटेन करेंगे। इसमें शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह शामिल हो सकते हैं। अर्शदीप सिंह को भी रिटेन करने के इच्छुक थे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वे नीलामी में जाएंगे। पंजाब किंग्स- केएल राहुल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर पर बड़ी बोली लगा सकती है। 

31 Oct 20245:06:32 PM
IPL 2025 Retention LIVE Update: थोड़ी देर में आएगी रिटेंशन लिस्ट

 आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कौन से खिलाड़ी जाएंगे और कौन रिटेन होंगे, इसका ऐलान कुछ ही घंटों में हो जाएगा।  

31 Oct 20243:57:37 PM
IPL 2025 Retention LIVE Update: सिराज को रिलीज कर सकती है आरसीबी

  मोहम्मद सिराज को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु रिलीज कर सकती है। आरसीबी कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल जैसे प्लेयर्स को टीम में शामिल कर सकती है। 

31 Oct 20242:44:51 PM
IPL 2025 Players Retention Live: आज खत्म होगा इंतजार

 आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। एक महीने की अटकलों, अनुमानों, अंदरूनी जानकारी और चर्चा के बाद वह दिन आ गया है जब आईपीएल की फ्रेंचाइज़ी अपने रिटेंशन खिलाड़ियों की घोषणा करेंगी। आज सभी का इंतजार खत्म हो जाएगा। 

31 Oct 20241:29:36 PM
IPL 2025 Players Retention Live: पंत लेंगे मेगा ऑक्शन में हिस्सा

 दिल्ली कैपिटल्स (DC) द्वारा रिटेन न किए जाने के बाद ऋषभ पंत 2025 आईपीएल मेगा नीलामी में हाई-प्रोफाइल नामों में से एक होंगे। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, पिछले कुछ महीनों और बुधवार को DC के मालिकाना समूह और पंत के बीच बातचीत विफल हो गई। पंत मेगा ऑक्शन का हिस्सा हो सकते हैं। 

31 Oct 20241:00:59 PM
IPL 2025 Players Retention Live: राइट-टू-मैच (RTM) यह क्या है?

 यह किसी टीम के लिए मेगा नीलामी के दौरान अपने खिलाड़ियों को वापस पाने का एक और तरीका है, बजाय उन्हें पहले से बनाए रखने के। 31 अक्टूबर को छह से कम खिलाड़ियों को बनाए रखने वाली टीम के पास मेगा नीलामी में खिलाड़ियों को वापस खरीदने के लिए कुछ RTM विकल्प उपलब्ध होंगे। इसलिए अगर कोई टीम गुरुवार को केवल तीन खिलाड़ियों को बनाए रखती है, तो उसके पास मेगा नीलामी में उपयोग करने के लिए तीन RTM विकल्प होंगे। कोई भी फ्रैंचाइजी जो किसी भी खिलाड़ी को नहीं रखती है, वह छह RTM विकल्पों के साथ मेगा नीलामी में प्रवेश करेगी। छह खिलाड़ियों को बनाए रखने वाली टीम के पास नीलामी में कोई RTM विकल्प नहीं होगा।

31 Oct 202412:48:23 PM
IPL 2025 Players Retention Live: खिलाड़ियों को बनाए रखने के लिए टीम को कितना खर्च करना पड़ता है?

प्रत्येक टीम के पास 120 करोड़ रुपये का पर्स है - जो पिछले साल से 20% अधिक है - जिससे वे आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम बना सकते हैं। पहले खिलाड़ी को रिटेन करने पर टीम को अपने पर्स से 18 करोड़ रुपये, दूसरे खिलाड़ी को 14 करोड़ रुपये, तीसरे को 11 करोड़ रुपये, चौथे को फिर से 18 करोड़ रुपये और पांचवें खिलाड़ी को रिटेन करने पर फिर से 14 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। हर अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी को रिटेन करने पर टीम को अपने पर्स से 4 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

इसलिए यदि कोई टीम पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को बरकरार रखती है, तो उन्हें अपने 120 करोड़ रुपये के पर्स में से कम से कम 75 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

31 Oct 202411:47:41 AM
IPL Players Retention Live: एक टीम कितने खिलाड़ियों को रख सकती है?

 2024 की टीम के छह खिलाड़ी, जिनमें से अधिकतम पांच कैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी हो सकते हैं - भारतीय या विदेशी - और दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हो सकते हैं। छह खिलाड़ी आईपीएल द्वारा मेगा नीलामी से पहले रिटेंशन की अधिकतम संख्या है, जिससे फ्रेंचाइजी अपने कोर खिलाड़ियों को बरकरार रख सकें।

30 Oct 202410:32:25 PM
IPL 2025 Retention Live: युजवेंद्र चहल और जोस बटलर हो सकते हैं रिलीज

 राजस्थान रॉयल्स कप्तान संजू सैमसन, जायसवाल, पराग और संदीप शर्मा को रिटेन कर सकती है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और युजवेंद्र चहल को टीम रिलीज कर सकती है।

30 Oct 202410:28:42 PM
IPL 2025 Retention Live: मुंबई से ईशान किशन के रास्ते हुए अलग

 क्रिकबज के अनुसार, मुंबई इंडियंस ईशान किशन को रिटेन नहीं करेगी। इससे ईशान किशन और मुंबई इंडियंस का रास्ते अलग हो सकते हैं। ईशान किशन मेगा ऑक्शन में जा सकते हैं। 

30 Oct 202410:13:33 PM
IPL 2025 Retention Live: शशांक और प्रभसिमरन को रिटेन कर सकती हैं पंजाब

 पंजाब किंग्स अर्शदीप सिंह के अलावा शशांक सिंह और प्रभसिमरन को रिटेन कर सकती हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब शशांक सिंह और प्रभसिमरन को रिटेन करने का प्लान बना चुकी है। शशांक ने पिछले सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी करके टीम को कई मैच जिताए थे। वहीं, प्रभसिमरन ने प्रभावी बल्लेबाजी की थी। 

30 Oct 20249:03:01 PM
IPL 2025 Retention Live: मुंबई इंडियंस में बने रहेंगे रोहित शर्मा

 आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले लगभग अपनी रिटेंशन लिस्ट चुन ली है। लिस्ट में रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है। क्रिकबज के अनुसार, मुंबई इंडियंस अपने पूर्व कप्तान को रिलीज करने के मूड में नहीं है।

मुंबई की रिटेंशन लिस्टः- रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा और नमन धीर

30 Oct 20248:45:11 PM
IPL 2025 Retention Live: दिल्ली से कटेगा ऋषभ पंत का पत्ता

 ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को अपने रिटेनशन के लिए अंतिम रूप दिया है। रिपोर्ट के अनुसार लिस्ट में ऋषभ पंत का नाम लिस्ट में नहीं शामिल है। 

30 Oct 20248:40:10 PM
IPL 2025 Retention Live: पांच फ्रेंचाइजियों की लिस्ट लगभग तय

 31 अक्टूबर, शाम 5 बजे तक दस फ्रेंचाइजी के लिए 2025 सीजन से पहले मेगा नीलामी से पहले आईपीएल में अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करने की समय सीमा है। यहां उन खिलाड़ियों का विवरण दिया गया है जिन्हें उनकी संबंधित फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किया जाना है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची:-

CSK- ऋतुराज, जडेजा, दुबे, पथिराना, धोनी
SRH- क्लासेन, कमिंस, अभिषेक, नीतीश, हेड
KKR- नरेन, रिंकू, वरुण, हर्षित
DC- अक्षर, कुलदीप, स्टब्स, पोरेल
LSG- पूरन, बिश्नोई, मयंक, बडोनी, मोहसिन

30 Oct 20248:13:47 PM
IPL 2025 Retention Live: आरसीबी ने रिटेंशन लिस्ट की जारी

 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए एक दिलचस्प पहेली साझा की है। उन्होंने पहेली में कुल नौ नाम रखे हैं, जिनके जरिए वे अपने रिटेंशन का फैसला करेंगे।

𝗧𝗵𝗲 𝘁𝗿𝘂𝘁𝗵 𝗶𝘀 𝗻𝗼𝘁 𝗮𝗹𝘄𝗮𝘆𝘀 𝘄𝗵𝗮𝘁 𝘆𝗼𝘂 𝘀𝗲𝗲. 𝗜𝘁 𝗶𝘀 𝗮𝗯𝗼𝘂𝘁 𝘄𝗵𝗮𝘁 𝘆𝗼𝘂 𝗮𝗰𝘁𝘂𝗮𝗹𝗹𝘆 𝘄𝗮𝗻𝘁 𝘁𝗼 𝘀𝗲𝗲. 👀

Sneak peek alert! 🚨

Our retentions are shrouded in mystery, waiting for you to uncover. Can you decipher the clues and crack the… pic.twitter.com/lLu5MZ3UI8

— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) October 30, 2024

30 Oct 20247:05:08 PM
IPL 2025 Retention Live: एमएस धोनी का नाम सीएसके की रिटेंशन लिस्ट में शामिल

 ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स एमएस धोनी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे और श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथिशा पथिराना को अपने पांच रिटेंशन खिलाड़ियों के रूप में चुन सकती है।

इन पांच रिटेंशन खिलाड़ियों के लिए उन्हें 120 करोड़ रुपये के अपने पर्स में से 65 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। नीलामी में सीएसके के पास एक राइट टू मार्च कार्ड भी होगा, जिसका उपयोग वे कैप्ड या अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए कर सकते हैं।

30 Oct 20246:06:17 PM
IPL 2025 Retention Live: श्रेयस अय्यर को केकेआर कर सकती है रिलीज

 कोलकाता नाइट राइडर्स से श्रेयस अय्यर बाहर होने वाले हैं। मुंबई के इस बल्लेबाज ने टीम के प्रबंधन के साथ बातचीत में गत चैंपियन को अपने कप्तान को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ सकता है। अब यह तय है कि वह केकेआर की रिटेंशन सूची में नहीं होंगे। उम्मीद यही की जा रही है कि अय्यर को केकेआर रिलीज कर सकती है। 

30 Oct 20246:01:33 PM
IPL 2025 Retention Live: पूरन को मिल सकते हैं 18 करोड़

 निकोलस पूरन पर लखनऊ सुपर जायंट्स ज्यादा पैसे 18 करोड़ खर्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बडोनी और मोहसिन खान लखनऊ में बने रहेंगे। फ्रेंचाइजी इन सभी प्‍लेयर्स पर 51 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

30 Oct 20245:54:48 PM
IPL 2025 Retention Live: राशिद को मिल सकती है मोटी रकम

 शुभमन गिल के वेतन में कटौती के बाद, रिपोर्ट्स के अनुसार राशिद खान को गुजरात टाइटन्स द्वारा शीर्ष खिलाड़ी के रूप में बरकरार रखा जाना तय माना जा रहा है।

30 Oct 20244:58:11 PM
IPL 2025 Retention Live: हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है SRH

 आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद साउथ अफ्रीका के पावर हिटर हेनरिक क्‍लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ट्रेविस हेड और फ्रेंचाइजी के कप्तान पैट कमिंस को 18 करोड़ में रिटेन कर सकती हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को 14 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है। लिस्ट में नीतीश रेड्डी का भी नाम शामिल है।

यहां पढे़ं पूरी खबर- IPL 2025: हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है SRH, ट्रेविस हेड-अभिषेक भी लिस्ट में शामिल

30 Oct 20244:56:45 PM
IPL 2025 Retention Live: आईपीएल से पहले DC ने नए कोचिंग स्टाफ

 आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स ने कई बदलाव कर लिए है। दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को आईपीएल क्रिकेट डायरेक्टर की पद से हटा दिया है। उनकी जगह वेणुगोपाल राव को आईपीएल में टीम डायरेक्टर बनाया। वहीं सौरव गांगुली अब महिला प्रीमियर लीग और साउथ अफ्रीका लीग को देखेंगे। दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच हेमांग बदानी को बनाया गया। 

यहां पढ़ें पूरी खबर- IPL 2025 से पहले DC ने नए कोचिंग स्टाफ का किया एलान, Sourav Ganguly हो गए साइड लाइन

30 Oct 20244:50:45 PM
IPL 2025 Retentions Live: सभी टीमों की संभावित लिस्ट

यहां सभी टीमों की संभावित रिटेंशन सूची पर एक नजर:-

गुजरात टाइटंस

- शुभमन गिल
- राशिद खान
- साई सुदर्शन
- शाहरुख खान
- राहुल तेवतिया (RTM)

लखनऊ सुपर जायंट्स

- निकोलस पूरन
- मयंक यादव
- आयुष बडोनी
- रवि बिश्नोई (RTM)

केएल राहुल को नीलामी पूल में रिलीज किए जाने की उम्मीद

मुंबई इंडियंस

- हार्दिक पंड्या
- जसप्रित बुमराह
- रोहित शर्मा
- सूर्या कुमार
- तिलक वर्मा


चेन्नई सुपर किंग्स

- महेंद्र सिंह धोनी (अनकैप्ड)
- ऋतुराज गायकवाड़
- रवींद्र जडेजा
- रचिन रविंद्र/ शिवम दुबे
- मथीसा पथिराना

सनराइजर्स हैदराबाद

- पैट कमिंस
- हेनरिक कल्सेन
- अभिषेक शर्मा
- ट्रैविस हेड
- अब्दुल समद

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

- विराट कोहली
- मोहम्मद सिराज
- यश दयाल (संभवतः)

दिल्ली कैपिटल्स

- कुलदीप यादव
- अक्षर पटेल
- ऋषभ पंत (डीसी उन्हें रिटेन करना चाहती है, लेकिन नीलामी पूल में शामिल होने के बारे में बहुत चर्चा है)

कोलकाता नाइट राइडर्स

- सुनील नरेन
- रहमानुल्लाह गुरबाज
- रिंकू सिंह
- हर्षित राणा

श्रेयस अय्यर पर बड़ा सवालिया निशान है क्योंकि केकेआर की प्राथमिकता सूची में उनसे कहीं आगे के खिलाड़ी हैं लेकिन उनके और केकेआर प्रबंधन के बीच बातचीत हुई है।

पंजाब किंग्स

- अर्शदीप सिंह
- रिटेन करने के बजाय सभी खिलाड़ियों के लिए राइट टू मैच का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स

- संजू सैमसन
- यशस्वी जायसवाल
- रियान पराग

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us