जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल की वापसी, चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका; ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंग्लैंड टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंग्लैंड ने टीम का एलान कर दिया है। जोफ्रा आर्चर और जैकेब बेथेल की वापसी हुई है। साथ ही चार अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका मिला है।
-1791892536863_m.webp)
जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और धाकड़ ऑलराउंडर जैकब बेथेल की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा, जोस बटलर हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं, जबकि साकिब महमूद घुटने में इंजरी के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं।
बेथेल, जुलाई में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे। हालांकि वो अब पूरी तरह फिट होकर टीम में लौट आए हैं। वहीं आगामी पाकिस्तान दौरे के लिए आर्चर को आराम दिया गया है। मगर अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनकी वापसी हुई है।
टी20 टीम में चार अनकैप्ड खिलाड़ी
इंग्लैंड की टी20 टीम में कुल चार अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिसमें से थॉमस र्यू और एडी जैक को पहली बार स्क्वाड में शामिल किया गया है। फिल साल्ट श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे। अब उनकी भी टीम में वापसी हुई है।
टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे ये चार गेंदबाज
वनडे सीरीज में जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, जोश टंग और गस एटकिंसन के हाथों में तेज गेंदबाजी की कमान होगी। ये चारों खिलाड़ी टी20 टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
ये सभी खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टी20 खेलते हुए नहीं दिखेंगे। इन सभी खिलाड़ियों की जगह युवा प्लेयर्स गेंदबाजी की दारोमदार संभालेंगे।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज की शुरुआत 13 नवंबर से होगी। वहीं, टी20 श्रृंखला 21 नवंबर से खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंग्लैंड टीम
इंग्लैंड वनडे टीम:हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जो रूट, जोश टंग।
इंग्लैंड टी20I टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम, सैम करन, लियाम डॉसन, एनेयूरिन डोनाल्ड, एडी जैक, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, थॉमस र्यू, फिल साल्ट, ल्यूक वुड।
यह भी पढ़ें- वैभव को मिलेगा मौका, संजू होंगे बाहर; वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I मैच में कितने बदलाव करेगी टीम इंडिया?
