विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव को मिलेगा मौका, संजू होंगे बाहर; वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I मैच में कितने बदलाव करेगी टीम इंडिया?

Published: Tue, 13 Oct 2026 05:23 PM (IST)

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में प्लेइंग-11 को लेकर दुविधा में है, खासकर वैभव सूर्यवंशी और संजू ...और पढ़ें

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए प्लेइंग-11 में सबसे बड़ा सिरदर्द वैभव सूर्यवंशी को खिलाने को लेकर है। वैभव ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें बेंच पर बैठाना भी भारतीय टीम का नुकसान है। दूसरी तरफ संजू सैमसन हर वो कार्य कर रहे हैं, जिसकी वजह से सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ रहा है। बुधवार को होने वाले चौथे टी20 मैच में टीम मैनेजमेंट के सामने एक बार फिर से बड़ी समस्या रहने वाली है।

भारतीय टीम ने इंदौर में खेले गए तीसरे मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। ऐसे में देखना होगा कि कप्तान और कोच अंतिम ग्यारह में कोई बदलाव करेंगे या फिर उसी प्लेइंग-11 के साथ चौथे मुकाबले में भी उतरेंगे।

सीरीज जीतने उतरेगी भारतीय टीम

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में अगर टीम इंडिया जीत हासिल करती है, तो सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना लेंगे। फिलहाल सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है और अब चौथे टी20 मैच पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम की नजर है।

वैभव सूर्यवंशी को क्या मिलेगा मौका?

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले चौथे टी20 मैच में सबसे अधिक चर्चा वैभव सूर्यवंशी की रहने वाली है। वैभव को एशियन गेम्स में खेलने का मौका मिला था लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अब तक मौका नहीं मिला है। संजू ने तीन मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक मुकाबले में अर्धशतक लगाया था। ऐसे में उन्हें भी ड्रॉप करना मुश्किल होगा। सूर्यवंशी के लिए फिलहाल अंतिम ग्यारह में कोई जगह बनती नहीं दिख रही है।

शिवम दुबे की क्या होगी वापसी?

चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम मे खेला जाना है। यहां की परिस्थितियां बल्लेबाजी के अनुकूल होती है। भारत ने इस मैदान पर आखिरी टी20 मैच 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जहां भारत ने 297 रन बनाए थे। ऐसे में बल्लेबाजी में गहराई लाने के लिए दुबे को प्रिंस यादव की जगह शामिल किया जा सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, शिवम दुबे/प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।

यह भी पढ़ें- IND vs WI Live Streaming: भारत की सीरीज जीतने पर नजरें, वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I मैच को फ्री में कैसे देखें लाइव?

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: रिंकू सिंह और माधव कौशिक के शतक, बिहार की शर्मनाक हार; उत्तर प्रदेश ने पारी और 267 रनों से जीता मुकाबला