Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या खत्म हो गया संजू सैमसन का करियर? सेलेक्टर्स ने जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम के एलान के साथ दे दिया बड़ा संकेत

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 11:32 AM (IST)

    संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। इसी के साथ उनके करियर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि संजू का क ...और पढ़ें

    संजू सैमसन हुए टीम इंडिया से बाहर

    संजू सैमसन हुए टीम इंडिया से बाहर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौर पर है। इसी बीच बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का एलान कर दिया। इस टीम में संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है। इंग्लैंड दौरे पर दूसरे टी20 मैच में उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया था और अब टीम से भी उनका नाम कट गया है। ये संजू के लिए खतरे की घंटी है।

    इससे ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या संजू सैमसन का टीम इंडिया के साथ करियर खत्म हो गया? सवाल वाजिब हैं क्योंकि संजू की निरंतरता ने उनका नुकसान किया है। टी20 वर्ल्ड कप में वह सफल रहे, लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उस फॉर्म को जारी नहीं रख सके और इसी कारण उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया।

    क्या है अंदर की बात?

    जिम्बाब्वे के खिलाफ बीसीसीआई ने टीम का एलान करते हुए जो प्रेस रिलीज जारी की है उसमें संजू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। न ही ये बताया गया कि उन्हें आराम दिया गया है और न ही उनके बारे में कोई और जानकारी मुहैया कराई गई। संजू भारत के लिए सिर्फ टी20 क्रिकेट ही खेलते हैं। ऐसे में एक फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी को आराम देने की बात जायज लगती नहीं है।

    जिम्बाब्वे के खिलाफ अक्सर भारत अपनी बी टीम उतारता है और उन खिलाड़ियों को मौका देता है जो जिनमें सेलेक्टर्स भारत का भविष्य देख रहे होते हैं। इस सीरीज में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को मौका भी मिला है, लेकिन संजू के मामले में ये बात फिट बैठती नहीं दिख रही है। जब खिलाड़ी फॉर्म में नहीं होता है तो उन्हें मौके दिए जाते हैं और जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू को मौका देकर उनका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस लाया जा सकता था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

    खबरें और भी

    निरंतरता से हैं परेशान

    संजू की सबसे बड़ी समस्या उनका निरंतर अच्छा प्रदर्शन न करना है। यही कारण है कि जब सूर्यकुमार के बाद भारत के नए टी20 कप्तान को लेकर बहस चल रही थी तो संजू उसमें इसी कारण पिछड़ गए थे। सेलेक्टर्स का मानना था कि वह निरंतर नहीं हैं और इसलिए कप्तानी नहीं दी जा सकती। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था। इसी कारण अब लगता नहीं है कि संजू की टीम में वापसी हो पाएगी। वैसे भी ओपनिंग के लिए भारत के पास कई विकल्प हैं। अभिषेक और वैभव टीम में हैं। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी बाहर बैठे हैं। ऐसे में सेलेक्टर्स उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगे जो निरंतर हों। हालांकि, ये क्रिकेट है और इस बात से भी साफ इंकार नहीं किया जा सकता कि संजू वापसी कर लें।

    यह भी पढ़ें- संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे से क्यों किया गया ड्रॉप, अगरकर या गंभीर किसने लिया ये फैसला?

    यह भी पढ़ें- 'अगरकर की नौकरी बचाई और उसे ही...', सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ ड्रॉप किए जाने के बाद फूटा फैंस का गुस्सा