Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे से क्यों किया गया ड्रॉप, अगरकर या गंभीर किसने लिया ये फैसला?

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 11:29 PM (IST)

    जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से संजू सैमसन को ड्रॉप कर दिया गया। इसके बाद अब ये जानकारी सामने आई है कि किसने उन्हें ड्रॉप करने का फैसला किया है। ...और पढ़ें

    संजू सैमसन

    संजू सैमसन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप में चमक बिखरने के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौर पर एक दम से बुझे-बुझे नजर आ रहे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को 23 जुलाई से जिंबाब्वे में शुरू होने जा रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए चुनी गई टीम से बाहर कर दिया गया है।

    उनकी जगह पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को टीम में पहली बार जगह दी गइ है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने तेज गेंदबाज यश ठाकुर और अशोक शर्मा को भी इस टीम में पहली बार चुना है। वहीं तेज गेंदबाज मयंक यादव की 2024 के बाद टीम में वापसी हुई है। मयंक और अशोक शर्मा को पूरी सीरीज में मौका देने का सबसे अच्छा मौका यही दौरा होगा।

    एशियन गेम्स में शामिल है संजू सैमसन का नाम

    सूर्य कुमार यादव के बाद श्रेयस के साथ कप्तानी की रेस करने वाले संजू को वैभव सूर्यवंशी के पदार्पण के साथ ही बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी हो गई है। हालांकि एशियन गेम्स में भेजी गई टीम में उनका नाम है। संजू ने आयरलैंड में पहले मुकाबले में जैसे-तैसे पांच रन बनाए और दूसरे टी-20 में गोल्डन पर आउट हुए।

    संजू को दिया गया आराम

    इंग्लैंड में भी पहले टी-20 में वह एक रन बनाकर चलते बने। फिर वैभव के पदार्पण की आंधी में उन्हें अंतिम एकादश से बाहर होना ही पड़ा। भारतीय टीम 23, 25 और 27 जुलाई को हरारे में जिंबाब्वे के विरुद्ध तीन टी-20 मैच खेलेगी। बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि संजू को आराम दिया गया, जो खिलाड़ी सिर्फ एक प्रारूप खेल रहा हो, उसको आराम देने की बात शुद्ध झूठ के सिवा कुछ नहीं है।

    खबरें और भी

    जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम

    श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरूण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह। -

    इंग्लैंड से वनडे सीरीज के लिए रोहित-कोहली फिट

    मेजबान इंग्लैंड से पांच मैचों की टी-20 सीरीज के बीच वनडे सीरीज के लिए अपडेट भारतीय टीम घोषित कर दी गई है। 14, 16 और 19 जुलाई को होने वाली इन तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत के हिटमैन रोहित शर्मा और विराट कोहली फिट हो गए हैं।

    अब सिर्फ वनडे प्रारूप में भारत के लिए खेलने वाले रोहित ने इससे पहले अफगानिस्तान के विरुद्ध तीन मैचों में 204 रन बनाए थे। चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे टीम में आ गए हैं।

    इंग्लैंड दौर के लिए वनडे टीम

    शुभगन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, शिवम दुबे।

    यह भी पढ़ें- ZIM vs BAN: 142 रन का 'लॉलीपॉप' लक्ष्य भी नहीं बना पाया बांग्लादेश, जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने किया चमत्कार

    यह भी पढ़ें- 'अगरकर की नौकरी बचाई और उसे ही...', सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ ड्रॉप किए जाने के बाद फूटा फैंस का गुस्सा