Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का त्‍योहार

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 06:27 PM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होगा। ...और पढ़ें

    19वां सीजन खेला जाएगा

    19वां सीजन खेला जाएगा

    HighLights

    1. 10 टीमों के बीच होगी टक्‍कर

    2. जेद्दा में हुआ था मिनी ऑक्‍शन

    3. RCB ने जीता था पिछला खिताब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

    28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होगा। ब्रॉडकास्‍टर स्‍टार स्‍पोर्ट्स ने एक्‍स पर यह जानकारी शेयर की है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह काफी बड़ी खबर है। उन्‍हें लंबे समय से क्रिकेट के इस त्‍योहार का इंतजार था।

    आईपीएल 2026 में 10 टीमों के बीच खिताबी जंग होगी। पिछले साल के अंत साउदी अरब के जेद्दा में मिनी ऑक्‍शन हुआ था। इस दौरान सभी फ्रेंचाइजी ने जमकर खरीदारी की थी। अब ये टीमें टेबल पर तैयारी की गई रणनीति को मैदान पर उतारेंगी।

     

     

     

    आरसीबी ने जीता था खिताब

    आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता था। 3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्‍स 6 रन से मात दी थी। इसके साथ ही आरसीबी ने 17 साल का सूखा भी खत्‍म किया था।

    खबरें और भी

    मुकाबले की बात करें तो पहले बल्‍लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। विराट कोहली ने सबसे ज्‍यादा 43 रन की पारी खेली थी। जवाब में पंजाब किंग्‍स निर्धारित ओवर में 184 रन ही बना पाई थी।

    चेन्नई सुपर किंग्स

    रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, अकील होसेन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, जैकरी फॉल्क्स।

    आईपीएल की विजेता टीम

    • 2008: राजस्थान रॉयल्स
    • 2009: डेक्कन चार्जर्स
    • 2010: चेन्नई सुपर किंग्स
    • 2011: चेन्नई सुपर किंग्स
    • 2012: कोलकाता नाइटराइडर्स
    • 2013: मुंबई इंडियंस
    • 2014: कोलकाता नाइटराइडर्स
    • 2015: मुंबई इंडियंस
    • 2016: सनराइजर्स हैदराबाद
    • 2017: मुंबई इंडियंस
    • 2018: चेन्नई सुपर किंग्स
    • 2019: मुंबई इंडियंस
    • 2020: मुंबई इंडियंस
    • 2021: चेन्नई सुपर किंग्स
    • 2022: गुजरात टाइटंस
    • 2023: चेन्नई सुपर किंग्स
    • 2024: कोलकाता नाइटराइडर्स
    • 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    यह भी पढ़ें- Prithvi Shaw ने Akriti Agarwal संग की सगाई, जानें कौन हैं क्रिकेटर की लॉन्‍ग टाइम गर्लफ्रेंड

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के लिए CSK ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, 15 सालों बाद हुआ ये खास बदलाव