Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Schedule: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगा आईपीएल का शेड्यूल

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 04:11 PM (IST)

    BCCI on IPL 2026 Schedule: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल पर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल 12 मा ...और पढ़ें

    पहले IPL 2026 के 20 दिन के शेड्यूल का होगा एलान

    पहले IPL 2026 के 20 दिन के शेड्यूल का होगा एलान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 दिन के शेड्यूल का एलान 12 मार्च तक कर देगी। बता दें कि आईपीएल के 19वें एडिशन की शुरुआत 28 मार्च से होनी, जिसका फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा, जबकि इससे पहले ये विंडो 26 मार्च से 20 मई के बीच तय की गई थी, लेकिन बाद में इसमें थोड़ा बदलाव हुआ।

    शुरुआती 20 दिनों के शेड्यूल का पहले होगा एलान

    बीसीसीआई के सचिव Devajit Saikia ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अभी सिर्फ शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी किया जाएगा। बाकी मैचों का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ मैचों का टकराव न हो।

    हालांकि शेड्यूल अभी पूरा घोषित नहीं हुआ है, लेकिन सभी टीमें IPL 2026 के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी हैं। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने नवलूर में अपने हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में प्रशिक्षण शुरू कर दिया है, जिसमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और एमएस धोनी भी मौजूद थे। गायकवाड़ ने टीम की जर्सी लॉन्च इवेंट में कहा था कि वे छठा आईपीएल खिताब जीतने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।

    डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) ने 10 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में छोटा प्रैक्टिस कैंप किया, जबकि गुजरात टाइंट्स (Gujarat Titans) ने Miraj International Cricket Stadium में अभ्यास सत्र आयोजित किए। पंजाब किंग्स  ने पहले अबू धाबी में ट्रेनिंग की और अभी धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में कैंप चला रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 1 मार्च से अपने घरेलू खिलाड़ियों के साथ कैंप शुरू किया। वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी आईपीएल 2026 के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी। 

    खबरें और भी

    राजस्थान रॉयल्स 15 मार्च से जयपुर में कैंप लगाएगी। केकेआर की टीम 18 मार्च से अपना प्री-सीजन कैंप शुरू करेगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम हैदराबाद में कैंप कर चुकी है और जल्द नई दिल्ली में भी कैंप लगाएगी। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले ही लखनऊ में अभ्यास सत्र कर चुकी है।

    RCB ने जीता था IPL 2025 का खिताब

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 का खिताब पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर जीता था। आरसीबी की टीम ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 में कीवी खिलाड़ियों पर होगा KKR का दारोमदार, फ्रेंचाइजी की बढ़ीं उम्मीदें

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का त्‍योहार