Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RR vs MI Playing 11: सूर्यकुमार की होगी छुट्टी, हार्दिक पांड्या की वापसी से बदल जाएगी मुंबई; राजस्थान में भी होंगे बदलाव?

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 04:29 PM (IST)

    आईपीएल में मंगलवार को पांच बार की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स से उसके दूसरे घर गुवाहाटी में भिड़ेगी। राजस्थान की नजरें जहां लगातार तीसरी जीत पर होंगी तो व ...और पढ़ें

    राजस्थान को घर में मिलेगी मुंबई से चुनौती

    राजस्थान को घर में मिलेगी मुंबई से चुनौती

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 में मंगलवार को दो ऐसी टीमों का मैच होना है जो काफी संतुलित दिख रही हैं। शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से है। राजस्थान की नजरें जहां जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी तो वहीं मुंबई विजयी रास्ते पर लौटने के लिए बेकरार है।

    दोनों ही टीमें काफी सुंतलित दिख रही है। मुंबई के पास बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या जैसे नाम हैं तो गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट जैसे धुरंधर हैं। वहीं राजस्थान के पास वैभव सूर्यवंशी की फायरपावर के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल जैसे शानदार बल्लेबाज हैं तो रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर जैसे फिनिशर भी हैं। गेंदबाजी में टीम के पास जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई टीम को मजबूत करते हैं।

    क्या होगी मुंबई की प्लेइंग-11?

    मुंबई को अपने पिछले मैच में हार मिली थी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में पांड्या नहीं खेले थे क्योंकि ह बीमार थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी जिन्हें पहले मैच में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी और बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल किया गया था। पांड्या अगले मैच में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में अगर मुंबई की पहले बैटिंग होती है तो फिर सूर्यकुमार यादव को बाहर बैठना पड़ा सकता है।

    उनको दूसरी पारी में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खिलाया जा सकता है। वहीं मुंबई की पहले गेंदबाजी होती है तो फिर जसप्रीत बुमराह या ट्रेंट बोल्ट को बाहर कर बल्लेबाजी को गहराई दी जा सकती है और उन्हें बाद में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खिलाया जा सकता है। बाकी टीम के वही रहने की संभावना है।

    खबरें और भी

    राजस्थान में होगा बदलाव?

    राजस्थान की टीम शानदार फॉर्म में हैं। पिछले मैच में उसने जहां से गुजरात टाइटंस को मात दी थी वो किसी ने सोच भी नहीं था। इस टीम की बल्लेबाजी में सबसे बड़ा नाम वैभव सूर्यवंशी है। 15 साल का ये युवा बल्लेबाज अगर चल गया तो किसी भी गेंदबाजी अटैक को तहस-नहस कर सकता है। देखना होगा कि ये युवा बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह का सामना कैसे करता है। टीम की बल्लेबाजी में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं दिख रही।

    पराग वही टीम उतार सकते हैं जो पिछले मैच में उतारी थी। अगर टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो फिर रवि बिश्नोई का इस्तेमाल बतौर इम्पैक्ट प्लेयर किया जा सकता है और उनकी जगह डोनोवान फरेरा को टीम में जगह मिल सकती है जैसा गुजरात के खिलाफ हुआ था। वहीं राजस्थान की पहले बैटिंग आती है तो बिश्नोई का प्लेइंग-11 में चुना जाना तय है जबकि फरेरा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

    राजस्थान रॉयल्स:- रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवान फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

    मुंबई इंडियंस:- हार्दिक पांड्या (कप्तान), रयान रिकलटन, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शेरफाने रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

    यह भी पढ़ें- 'दर्दनाक, मानसिक रूप से परेशान', आईपीएल से संन्‍यास लेने पर R Ashwin ने किया खुलासा

    यह भी पढ़ें- चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के लिए जी का जंजाल बने आरसीबी के कप्‍तान रजत पाटीदार, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड