Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के लिए जी का जंजाल बने आरसीबी के कप्‍तान रजत पाटीदार, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 11:22 AM (GMT+05:30)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने होमग्राउंड पर रविवार को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को 43 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही आरसीबी के कप्‍तान रजत पाटीदार ने बड़ी ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से मात दी

    2. आरसीबी की टीम प्‍वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर काबिज

    3. आरसीबी के कप्‍तान रजत पाटीदार ने किया बड़ा कारनामा

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्‍तान रजत पाटीदार ने आईपीएल में एक खास उपलब्धि हासिल की। आरसीबी ने रविवार को सीएसके को 43 रन से मात दी। इस तरह आरसीबी के कप्‍तान रजत पाटीदार ने सीएसके के खिलाफ अपना अपराजित रिकॉर्ड बरकरार रखा।

    रजत पाटीदार के नेतृत्‍व में आरसीबी ने लगातार तीसरी बार सीएसके को मात दी। आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्‍तानी में आरसीबी ने दो बार और मौजूदा आईपीएल में एक बार सीएसके को पटखनी दी। पाटीदार आईपीएल में चौथे कप्‍तान बने, जिन्‍होंने अपनी कप्‍तानी के शुरूआती दौर में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ लगातार तीन जीत हासिल की।

    सचिन का रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त

    रजत पाटीदार ने इसी के साथ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर की कप्‍तानी में मुंबई इंडियंस ने 2008-09 में सीएसके को लगातार दो बार मात दी थी। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को पाटीदार से पहले आईपीएल लीग में केवल तीन की कप्‍तान लगातार तीन बार मात दे सकते हैं। इनके नाम हैं- शेन वॉर्न, अनिल कुंबले और जॉर्ज बैली।

    शेन वॉर्न ने 2008 में राजस्‍थान रॉयल्‍स की कप्‍तानी की और सीएसके पर लगातार तीन जीत दर्ज की। 2009 में आरसीबी के कप्‍तान रहते हुए अनिल कुंबले ने यह कमाल दोहराया और सीएसके के खिलाफ लगातार तीन जीत हासिल की। फिर 2014 में किंग्‍स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्‍) के जॉर्ज बैली इस क्‍लब का हिस्‍सा बने।

    खबरें और भी

    आईपीएल इतिहास में कप्‍तान की शुरूआत करते हुए सीएसके के खिलाफ सबसे ज्‍यादा जीत

    खिलाड़ी टीम जीत साल
    शेन वॉर्न राजस्‍थान रॉयल्‍स 3 2008
    अनिल कुंबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 2008-09
    जॉर्ज बैली किंग्‍स इलेवन पंजाब 3 2014
    रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 2026
    सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस 2 2008-09
    हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस 2 2022
    मयंका अग्रवाल पंजाब किंग्‍स 2 2022
    रियान पराग राजस्‍थान रॉयल्‍स 2 2025-26


    जीत का चौका

    आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से हराया। इस तरह आरसीबी ने लगातार चौथी बार सीएसके को मात दी। फाफ डू प्‍लेसिस की कप्‍तानी में आरसीबी ने 2024 आईपीएल में सीएसके को मात दी थी। इसके बाद पाटीदार की कप्‍तानी में आरसीबी ने तीन बार सीएसके को पराजित किया।

    यह भी पढ़ें- RCB vs CSK: टिम डेविड और रजत पाटीदार ने 14 छ्क्के ठोक मचाई तबाही, चेन्नई के खिलाफ बनाया ये अद्भुत रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- RCB vs CSK: एमएस धोनी कब तक करेंगे वापसी? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी