विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs BAN W: दुबई में दांव पर फाइनल का टिकट, हरमनप्रीत कौर इन 11 मैच विनर्स के साथ मैदान पर उतर सकती हैं

Published: Wed, 09 Sep 2026 05:17 PM (IST)

विमंस एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार, 10 सितंबर को भारतीय महिला टीम का सामना बांग्‍लादेश महिला टीम से होगा।

भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विमंस एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार, 10 सितंबर को भारतीय महिला टीम का सामना बांग्‍लादेश महिला टीम से होगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक विजयी रथ पर सवार है, ऐसे में हरमनप्रीत कौर की कोशिश इस सिलसिले को जारी रखने पर होगी।

ग्रुप स्‍टेज में सभी मैच जीते

ग्रुप ए से भारतीय टीम टॉप पर रही थी। वहीं दूसरे समूह से बांग्‍लादेश दूसरे नंबर पर रही थी। अब इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले की विनर फाइनल का टिकट कटाएगी। वहीं हारने वाली टीम का सफर समाप्‍त हो जाएगा। आइए जानते हैं कि सेमीफाइनल में भारतीय टीम किस प्‍लेइंग 11 के साथ मैदान में उतर सकती है।

 

 

शेफाली-मंधाना करेंगे शुरुआत

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा एक बार फिर पारी की शुरुआत कर सकती हैं। दोनों ही बल्‍लेबाज शानदार फॉर्म में चल रही हैं। पाकिस्‍तान के खिलाफ शेफाली ने 1 विकेट भी लिया था। 3 नंबर पर पर प्रतीका रावल को भेजा जा सकता है। रावल अभी तक कुछ खास नहीं कर पाई हैं। ऐसे में सेमीफाइनल के मंच पर वह अपने आप को साबित करना चाहेंगी।

नंबर 4 पर कप्‍तान हरमनप्रीत कौर और 5 पर भारती फुलमाली को मौका मिल सकता है। विकेटकीपर की जिम्‍मेदारी एक बार फिर ऋचा घोष निभा सकती हैं। ऑलराउंडर की भूमिका में दीप्ति शर्मा दिख सकती हैं। वहीं गेंदबाजी की जिम्‍मेदारी प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा को सौंपी जा सकती है।

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।

भारतीय महिला टीम

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।

यह भी पढ़ें- Women's Asia Cup 2026 के फाइनल में होगी भारत-पाकिस्‍तान की जंग! आसान भाषा में समझें पूरा समीकरण

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी क्रिकेटरों को भाए विराट के जूते! 'One8' पहनकर हांगकांग को चटाई धूल, सेमीफाइनल में बनाई जगह