विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI, 3rd T20I: हार के बाद टीम इंडिया करेगी पलटवार! जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं ये मुकाबला

Published: Sat, 10 Oct 2026 03:36 PM (GMT+05:30)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज

भारत बनाम वेस्टइंडीज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहले मुकाबले को आठ विकेट से जीतकर सीरीज की शानदार शुरुआत की थी। वहीं, दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 250 रनों के लक्ष्य को हासिल कर भारत को करारी शिकस्त दी थी। अब दोनों टीमों की नजर तीसरे मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर होगी।

भारत को पिछले मैच में 249 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा था। रांची में हुए मुकाबले में शाई होप ने 102 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम इंडिया के हाथ से जीत छीन ली थी। अब भारत तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में एक बार फिर बढ़त हासिल करने को देखेगा।

ऐसे में आइए जानते हैं कि सीरीज का तीसरा मुकाबला कब और कहां होगा? साथ ही यह भी जान लेते हैं कि फैंस टीवी और मोबाइल पर इस मैच को कैसे देख सकते हैं?

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच रविवार, 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच शाम सात 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले 6:30 बजे होगा।

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप पर देख सकते हैं। तीसरे टी20 से जुड़ी सभी अपडेट, मैच रिपोर्ट और अन्‍य खबरें आप दैनिक जागरण एप और बेवसाइट पर भी पढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: इंदौर में वेस्टइंडीज करेगी साउथ अफ्रीका वाला काम, बिगड़ जाएंगे टीम इंडिया के आंकड़े!

यह भी पढ़ें- एबी डिविलियर्स का नहीं कोई तोड़, 37 गेंदों पर शतक ठोक फिर जमाई धाक; ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के उड़ाए परखच्चे