IND vs WI: इंदौर में वेस्टइंडीज करेगी साउथ अफ्रीका वाला काम, बिगड़ जाएंगे टीम इंडिया के आंकड़े!
वेस्टइंडीज से दूसरा टी20 हारने के बाद भारतीय टीम इंदौर में तीसरे मैच में वापसी की तलाश में है। सीरीज ...और पढ़ें

होल्कर स्टेडियम में होगा तीसरा मैच

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। अब तीसरे मैच में टीम इंडिया की नजरें वापसी कर सीरीज में बढ़त लेने पर होंगी जो इस समय 1-1 की बराबरी पर है। यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है। इस स्टेडियम के आंकड़े यूं तो भारत के लिए अच्छे हैं, लेकिन फॉर्म में चल रही विंडीज कहीं रांची की तरह यहां भारत को जख्म न दे दे।
रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। यह हार भारत को तब मिली जब उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज ने 250 रनों का टारगेट नौ गेंद पहले हासिल कर लिया और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
क्या कहते हैं आंकड़े?
देखा जाए तो होल्कर स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उसने यहां चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है जबकि सिर्फ एक ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। यह हार उसे साउथ अफ्रीका के हाथों मिली थी। यह मैच चार अक्टूबर 2022 को खेला गया था जिसमें साउथ अफ्रीका ने 49 रनों से जीत हासिल की थी। साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार इस स्टेडियम पर टी20 मैच खेल रही थी और अपने पहले ही मैच में उसने भारत को हरा दिया था।
साउथ अफ्रीका की तरह वेस्टइंडीज भी कल इस स्टेडियम पर अपना पहला टी20 मैच खेलने जा रही है। रांची में उसने जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसे देख कर अगर वह इस स्टेडियम पर अपने डेब्यू मैच में उसी प्रदर्शन को दोहरा दे तो हैरानी नहीं होगी। रांची में जीत से वेस्टइंडीज को आत्मविश्वास मिला होगा।
रोहित शर्मा ने जमाया था शतक
होल्कर स्टेडियम वही मैदान है जहां रोहित शर्मा ने टी20 शतक जमाया था। यह इस स्टेडियम का पहला टी20 मैच था। भारत के सामने श्रीलंकाई टीम थी। रोहित के 118 रनों के दम पर टीम इंडिया ने पांच विकेट के नुकसान पर 260 रनों का स्कोर खड़ा किया था। वहीं श्रीलंकाई टीम 17.2 ओवरों में 172 रनों पर ही ढेर हो गई थी।
यहां का मैदान छोटा है और ऐसे में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। अगर दोनों टीमें फिर 250 के पार का स्कोर बना लें तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- IND vs WI, 3rd T20 Playing-11: बुरी हार के बाद भारत बदलेगा टीम, इस ऑलराउंडर की जगह दिल्ली के गेंदबाज की होगी एंट्री!
यह भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज से हार के बाद गौतम गंभीर को सताई गेंदबाजों की चिंता, कहा- 'उनका करियर दांव पर है'
