विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत और जापान के बीच होगा ऐतिहासिक टी20 मैच, जानिए कहां देख सकते हैं लाइव

Published: Tue, 08 Sep 2026 01:54 PM (IST)

भारत और जापान की क्रिकेट टीमों के बीच 22 सितंबर को एक टी20 मैच खेला जाएगा। इस मैच को फैंस ...और पढ़ें

भारत और जापान के बीच होगा टी20 मैच

भारत और जापान के बीच होगा टी20 मैच

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच खेला जाएगा। ये इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच होगा। ये मैच एशियन गेम्स के दौरान ही खेला जाएगा जिनकी शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। ये मैच दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न के तौर पर खेला जाएगा। ऐसे में सभी के दिमाग में ये सवाल होगा कि ये मैच कहां देख सकते हैं?

टीवी पर ये मैच किस चैनल पर दिखाया जाएगा इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। हालांकि, किस एप पर इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी इसे लेकर फैसला हो गया है। फैनकोड ने इस मैच के लाइव स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल किए हैं। कंपनी की तरफ से एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है।

चल रहा है काम

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक 22 सितंबर को खेले जाने वाले इस मैच के लिए फैनकोड जापान क्रिकेट संघ के साथ मिलकर काम कर रहा है। ये मैच सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार 9:30 बजे होगी। हालांकि, यूट्यूब और नेटफिल्क्स इस मैच के ग्लोबल राइटस हासिल करने की रेस में शामिल हो सकते हैं। हाल ही में अपने नेटवर्क के दायरे बढ़ाने वाले जियोहॉटस्टार भी इसमें चुनौती पेश कर सकता है।

सोनी, स्टार और जी इस मैच के टीवी अधिकार हासिल करने की रेस में हैं। इस पर भी फैसला जल्दी आ सकता है।

बड़ा होगा मैच

ये इस मैच में भारत के कई बड़े सितारे खेलते हुए दिखाई देंगे। वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी इस मैच में खेलेंगे। जापान क्रिकेट संघ ने इसके लिए टीम का एलान भी कर दिया है। भारत की जो टीम एशियन गेम्स में जाएगी वही इस मैच में खेलेगी।

यह भी पढ़ें- 'मुझे वैभव सूर्यवंशी से उम्मीद नहीं', एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया को लेकर सुनील गावस्कर ने किया बड़ा दावा

यह भी पढ़ें- ईशान किशन ने दोहरा शतक ठोक छेड़ दी ऋषभ पंत के साथ 'जंग', सेलेक्टर्स ने बांधी कमर की पेटी!