Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND W vs PAK W: हरमनप्रीत ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, प्लेइंग-11 को लेकर लिया बड़ा फैसला

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 06:57 PM (IST)

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया और एशिया कप-2025 से चली आ रही रीत को जारी रखा है। ...और पढ़ें

    हरमनप्रीत कौर ने किया बड़ा फैसला

    हरमनप्रीत कौर ने किया बड़ा फैसला

    HighLights

    1. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ 


    2. हरमनप्रीत कौर ने प्लेइंग-11 को लेकर किया बड़ा फैसला

    3. भारत और पाकिस्तान कर रहे हैं वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार को एजबेस्टन में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप-2026 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। हरमनप्रीत ने इस मैच में एक बड़ा फैसला किया है।

    हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में शानदार बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को मौका नहीं दिया है। उनकी जगह भारती फूलमाली को जगह दी है।

    इस कारण लिया फैसला

    हरमनप्रीत ने ये फैसला अपने मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए लिया है। हालांकि, भारती के पास अनुभव ज्यादा नहीं है, लेकिन कप्तान ने फिर भी उन पर भरोसा जताया है। वहीं रेणुका सिंह को भी टीम में जगह नहीं मिली है। अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़ पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी। वहीं दीप्ति शर्मा, श्रीचरणी स्पिन विभाग को संभालेंगी।

    नहीं मिलाया हाथ

    इस मैच में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के साथ नो हैंडशेक की नीति को जारी रखा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। ये परंपरा पुरुषों के एशिया कप-2025 से शुरू हुई थी जो अभी तक जारी है।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फूलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयांका पाटिल।

    पाकिस्तान टीम: फातिमा सना (कप्तान), मनुीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जाफर, साइरा जबीन, नतालिया परवेज, आलिया रियाज, रमीन शमीम, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, तासमिया रुबाब।

    यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W: 'सिर्फ जीत नहीं चाहिए', पूर्व भारतीय कोच ने हरमनप्रीत सेना को दिया गुरु मंत्र

    यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W Live Streaming: भारत-पाकिस्‍तान के बीच फिर होगा हाई वोल्‍टेज मुकाबला, फ्री में ऐसे उठाएं लुत्‍फ

    खबरें और भी