Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND W vs PAK W: 'सिर्फ जीत नहीं चाहिए', पूर्व भारतीय कोच ने हरमनप्रीत सेना को दिया गुरु मंत्र

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 05:09 PM (IST)

    भारतीय पुरुष टीम के साथ काम कर चुके पूर्व कोच ने महिला टीम को टी20 वर्ल्ड कप-2026 और पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर खास सलाह दी है। ...और पढ़ें

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान से

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान से

    HighLights

    1. महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सामना पाकिस्तान से


    2. टीम इंडिया के पूर्व कोच ने महिला टीम को दी खास सलाह

    3. कोच ने कहा कि सिर्फ जीत से काम नहीं चलेगा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज टी20 वर्ल्ड कप-2026 के अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। टीम इंडिया के लिए ये मैच बाकी और मैचों से काफी जरूरी है और इसलिए पूर्व कोच ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम को एक सलाह दी है। ये सलाह सिर्फ इस मैच के लिए ही नहीं है बल्कि बाकी के मैचों के लिए भी है।

    भारत की पुरुष टीम के साथ सहायक कोच की भूमिका निभा चुके अभिषेक नायर ने कहा है कि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में और पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ मैच जीतना ही नहीं है बल्कि बड़ी जीत हासिल करनी है।

    ये है वजह

    नायर ने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा है कि इंग्लैंड का मौसम लगातार बिगड़ता रहता है और ये बड़ा रोल अदा करता है। ऐसे में नेट रन रेट को ध्यान में रखते हुए भारत को बड़ी जीतें हासिल करनी होंगी।

    नायर ने जियोस्टार पर बात करते हुए कहा, "भारत को मौसम को ध्यान में रखना होगा। इंग्लैंड में खेलते हुए बारिश बड़ा मुद्दा होता है। मैच छोटे हो सकते हैं और रद भी हो सकते हैं। इसलिए वह सिर्फ जीतने पर फोकस नहीं सकतीं, उन्हें बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। नेट रन रेट फैसला कर सकता है कि कौन आगे जाएगा।"

    खबरें और भी

    नायर ने कहा, "आप बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले आखिरी दो ग्रुप मैचों से पहले क्वालिफिकेशन अपने नाम करके जाना चाहते हो। आप इन दोनों मैचों में इस सोच के साथ नहीं जा सकते कि यहां से क्वालिफाई कर लेंगे।"

    भारत का पलड़ा भारी

    नायर ने भारत और पाकिस्तान महिला टीमों की तुलना भी की है और कहा कि स्किल और टीम स्ट्रैंग्थ के मामले में भारतीय टीम काफी आगे है और उसका पलड़ा भारी है। उन्होंने कहा, "महिला क्रिकेट में, भारतीय टीम स्किल और योग्यता में काफी आगे है। भारत मैच में जीत की प्रबल दावेदार के रूप में जाएगी। हर कोई ऐसे ही देख रहा है।"

    यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W Live Streaming: भारत-पाकिस्‍तान के बीच फिर होगा हाई वोल्‍टेज मुकाबला, फ्री में ऐसे उठाएं लुत्‍फ

    यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W Playing 11: पाकिस्‍तान के खिलाफ इन शेरनियों के साथ उतरेगी हरमनप्रीत कौर की सेना