IND vs WI: संजू सैसमन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? नेट सेशन से मिला बड़ा हिंट
ईशान किशन और युवा वैभव सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से पहले रांची में अभ्यास सत्र के दौरान अपने आक्रामक खेल से प्रभावित किया।

संजू सैमसन-वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, रांची। लोकल ब्वॉय ईशान किशन और 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के विरुद्ध दूसरे टी-20 मैच से पहले अभ्यास सत्र में अपने आक्रामक अंदाज से खूब प्रभावित किया। छोटानागपुर पठार की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित रांची में हल्की सर्दी के बीच भारतीय टीम ने करीब दो घंटे अभ्यास किया।
झारखंड के कप्तान और जेएससीए स्टेडियम से अच्छी तरह परिचित किशन ने नेट्स पर स्पिन गेंदबाजों का जमकर सामना किया और कई गेंदों को स्टैंड्स में पहुंचाया। रवि बिश्नोई, नमन धीर और अभिषेक शर्मा ने उन्हें गेंदबाजी की। किशन के साथ टी-20 विश्व कप विजेता संजू सैमसन ने भी बल्लेबाजी की और शुरुआत में धैर्य दिखाने के बाद कुछ शानदार शॉट लगाए।
ईशान किशन के लिए खास होगा मुकाबला
किशन के लिए घरेलू मैदान पर यह मुकाबला खास है। पिछले साल उन्होंने झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया था और फाइनल में हरियाणा के विरुद्ध 49 गेंदों पर 101 रन बनाए थे। 2023 के अंत में अनुशासन और घरेलू क्रिकेट विवाद के बाद केंद्रीय अनुबंध गंवाने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट के जरिए वापसी की और फिर भारतीय टी-20 टीम में जगह बनाई।
वैभव सूर्यवंशी ने भी खींचा ध्यान
अभ्यास सत्र में सबसे ज्यादा आकर्षण वैभव सूर्यवंशी रहे। बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने लगातार बड़े शॉट लगाकर पुलिसकर्मियों, दर्शकों और मीडिया का ध्यान खींचा। सहायक कोच सितांशु कोटक ने किशन की परिपक्वता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अब परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करते हैं और उम्मीद है कि घरेलू मैदान पर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव वैकल्पिक अभ्यास सत्र में नहीं आए। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में पहले मैच में संघर्ष करने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी आराम दिया गया।
यह भी पढ़ें- 'सूर्यकुमार यादव को बाहर करना सही?' सूर्या को रणजी टीम से ड्रॉप करने पर मुंबई के कप्तान ने बयान देकर किया हैरान
यह भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज पर बढ़त दोगुनी करने उतरेगा भारत, खराब फॉर्म से जूझ रहे सैमसन की जगह वैभव को मिलेगा मौका?
