उम्र में गड़बड़ी के कारण टीम इंडिया में हुआ बदलाव, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगा सौराष्ट्र का ये खिलाड़ी
भारत की अंडर-19 टीम में एक बदलाव हुआ है। उम्र संबंधी गड़बड़ी के कारण एक खिलाड़ी ने नाम वापस ले ...और पढ़ें

रोहित यादव ने नाम लिया वापस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम भारत दौरे पर आ रही है। इसके लिए बीसीसीआई की जूनियर सेलेक्शन कमेटी ने भारतीय टीम का एलान कर दिया था। हालांकि, मंगलवार को इसमें बदलाव कर दिया गया है। इसका कारण एक खिलाड़ी का उम्र संबंधी गड़बड़ी के कारण नाम वापस लेना है।
बीसीसीआई ने मंगलवार सुबह बयान जारी कर बताया कि वनडे टीम में शामिल किए गए रोहित यादव ने उम्र संबंधी गड़बड़ी के कारण अपना नाम वापस ले लिया है। बंगाल का ये लेग स्पिनर वनडे और बहु-दिवसीय मैचों की टीमों से बाहर कर दिया गया है।
इस खिलाड़ी को मिली जगह
रोहित की जगह सौराष्ट्र के आर्यन सवसानी को टीम में जगह मिली है। आर्यन को वनडे टीम में जगह मिली है। वहीं बहु-दिवसीय टीम में रोहित की जगह तनम्य बालोड को चुना गया है। तनम्य हरियाणा से आते हैं।
बीसीसीआई ने अपने बयान में बताया, "जूनियर क्रिकेट कमेटी ने रोहित यादव की जगह वनडे टीम में सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के आर्यन सवसानी को टीम में चुना है। वहीं बहु-दिवसीय टीम में उनकी जगह हरियाणा क्रिकेट संघ के तनम्य बालोडा लेंगे। रोहित को पहले ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ खेली जाने वाली भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिली थी, लेकिन उम्र में पाए गए अंतर के कारण अपना नाम वापस ले लिया है।"
रोहित ने किया था प्रभावित
रोहित जुलाई में श्रीलंका दौरे पर गई भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। उन्होंने उस दौरे पर छह विकेट लिए थे और अपने खेल से प्रभावित किया था। वह फाइनल टेस्ट जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इसी के दम पर उन्हें राजकोट और अहमदाबाद में होने वाली सीरीज में भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया था।
बदलाव के साथ भारतीय अंडर-19 टीमें
वनडे के लिए भारत की अंडर-19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान) रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके वीनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अनव्य द्रविड़ (विकेटकीपर), वी यशवीर, शविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपाती वेंकट, काव्य पटेल, आर्यन सवसानी
बहु-दिवसीय मैचों के लिए टीम: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), ईशान ओम, आयन अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशू सिंह, मोहित उल्वा, आर्यन यादव, तन्मय बालोडा।
यह भी पढ़ें- 'मुझे वैभव सूर्यवंशी से उम्मीद नहीं', एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया को लेकर सुनील गावस्कर ने किया बड़ा दावा
यह भी पढ़ें- ईशान किशन ने दोहरा शतक ठोक छेड़ दी ऋषभ पंत के साथ 'जंग', सेलेक्टर्स ने बांधी कमर की पेटी!
