केविन पीटरसन की इंग्लैंड टीम में हुई वापसी, 2027 विश्व कप के लिए ECB ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
ईसीबी ने पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को इंग्लैंड की सफेद गेंद क्रिकेट टीम का मेंटोर नियुक्त किया है। वे 2027 ...और पढ़ें

केविन पीटरसन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को सफेद गेंद की क्रिकेट के लिए मेंटोर नियुक्त किया है। इंग्लैंड ने आखिरी बार 2022 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उसके बाद 2023 विश्व कप में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। 2024 और 2026 टी20 विश्व कप में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची लेकिन कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं जीत सकी।
पीटरसन ब्रैंडन मैक्कुलम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे, जो इंग्लिश टीम के व्हाइट बॉल क्रिकेट के हेड कोच हैं। उन्हें हाल ही में टेस्ट की कोचिंग से हटा दिया गया था। अगले साल इंग्लैंड को वर्ल्ड कप खेलना है, जिसमें जीत दिलाना पीटरसन की बड़ी जिम्मेदारी होगी। वे इससे पहले आईपीएल में कोचिंग कर चुके हैं, जिससे उनके पास इसका अनुभव भी है।
केविन पीटरसन बने इंग्लैंड के मेंटोर
पीटरसन को इंग्लैंड ने मेंटोर बनाया है, जिनका कार्यकाल वर्ल्ड कप 2027 तक होगा। वे इंग्लिश टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट बॉल दौरे से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। वे अगले 12 महीनों तक टीम के साथ जुड़े रहेंगे, जिसमें विश्व कप 2027 भी शामिल रहेगा। ये विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।
इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ में ब्रैंडन मैकुलम हेड कोच हैं। मार्कस ट्रेस्कोथिक, टिम साउथी, सारा टेलर और जीतन पटेल भी शामिल होंगे। पीटरसन इससे पहले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े रहे हैं, जिससे उन्हें कोचिंग का अनुभव भी है।
पीटरसन ने जताई खुशी
इंग्लैंड का मेंटोर बनने के बाद पीटरसन ने अपनी खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "साउथ अफ्रीका में विश्व कप जीतने के लिए इस टीम के साथ काम करने के लिए बुलाया जाना मेरे लिए गर्व की बात है। 2014 के बाद पहली बार फिर से इंग्लैंड की जर्सी पहनना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। ये मेरे लिए बेहद खास पल है। हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी एक व्हाइट बॉल टीम है। मैं उन खिलाड़ियों की पूरी क्षमता निखारने के लिए कार्य को लेकर बहुत उत्साहित हूं। अगले 12 महीनों तक ब्रैंडन की टीम का हिस्सा बनना एक शानदार अवसर है। मैं जल्द से जल्द काम शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।"
