विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 'डेब्यू' करेंगे युवराज सिंह, DC की तरफ से नए रोल में आएंगे नजर

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:05 PM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2027 के लिए पूर्व दिग्गज युवराज सिंह को अपने साथ जोड़ा है। युवराज अपने करियर में पहली बार कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

युवराज सिंह

युवराज सिंह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ चुके हैं। वे आगामी सीजन में दिल्ली के लिए असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका निभाएंगे। युवराज के लिए ये पहला मौका है, जब वे अपने करियर में पहली बार कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दिल्ली ने इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को अपना हेड कोच नियुक्त किया था। अब युवराज उनकी टीम में जुड़ेंगे। दिल्ली अब तक आईपीएल में एक बार भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी है। ऐसे में फ्रेंचाइजी को उम्मीद होगी कि इन दोनों की जोड़ी उन्हें पहला खिताब दिलाए। युवराज और गांगुली दोनों ही आक्रामक बैटिंग के लिए जाने जाते थे और अब डीसी से भी उसी तरह की आक्रमकता की उम्मीद होगी।

युवराज सिंह ने जताई खुशी

युवराज के लिए ये पहला मौका है, जब वे किसी टीम की कोचिंग करते हुए दिखाई देंगे। दिल्ली की टीम में नया रोल मिलने के बाद युवराज ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली के साथ अपने जीवन में नई शुरुआत करने के लिए बहुत ही उत्सुक हूं। इस फ्रेंचाइजी के साथ मेरा पुराना नाता है और मैं मालिकों को अच्छी तरह से जानता हूं। इस वजह से ये मेरे लिए खास मौका है। मैं दादा के साथ एक कोच के तौर पर काम करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

पूर्व दिग्गज ने आगे कहा, "कोचिंग मेरा पुराना जुनून है और मैं इसे बहुत ही प्रतिभाशाली टीम के साथ शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि ये मेरे लिए एक रोमांचक सफर होगा और मैं टीम की कामयाबी में अपना योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।"

दिल्ली को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी

युवराज के ऊपर दिल्ली को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी। दिल्ली ने अब तक एक भी खिताब नहीं जीता है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2020 में आया था, जब टीम फाइनल में खेली थी। हालांकि, उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। युवराज अब कप्तान अक्षर पटेल के साथ मिलकर टीम के खिताबी सूखे को समाप्त करने पर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- ICC वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा बरकरार, ऑलराउंडर्स में दीप्ति शर्मा ने बनाया दबदबा

यह भी पढ़ें- SA vs AUS: जोश हेजलवुड ने की करियर की सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी, ऑस्‍ट्रेलिया ने डरबन में साउथ अफ्रीका को धोया