विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कभी दीप्ति शर्मा ने किया था चार्ली डीन को रन आउट, अब उन्हीं की गेंद पर इंग्लैंड की खिलाड़ी ने लपका गजब का कैच

Updated: Sun, 04 Aug 2024 07:48 PM (IST)

भारत की दीप्ति शर्मा और इंग्लैंड की चार्ली डीन दोनों लंदन स्पिरिट की तरफ से खेलते हुई दिखीं। ओवल इंविंसिबल्स की पारी के दौरान दीप्ति शर्मा गेंदबाजी कर ...और पढ़ें

दीप्ति की गेंद पर चार्ली डीन ने लपका गजब का कैच। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
दीप्ति की गेंद पर चार्ली डीन ने लपका गजब का कैच। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

HighLights

  1. लंदन स्पिरिट के लिए दीप्ति ने खेली ऑलराउंडर पारी
  2. दीप्ति शर्मा की गेंद पर चार्ली डीन ने लिया गजब का कैच
  3. कभी दीप्ति शर्मा ने चार्ली डीन को किया था रन आउट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड में द हंड्रेड विमेंस का रोमांच अपने पूरे सबाब पर है। 15वां मैच लंदन स्पिरिट और ओवल इंविंसिबल्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में ओवल इंविंसिबल्स ने टाई खेला। इस मैच में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।

दरअसल, भारत की दीप्ति शर्मा और इंग्लैंड की चार्ली डीन दोनों लंदन स्पिरिट की तरफ से खेलते हुई दिखीं। ओवल इंविंसिबल्स की पारी के दौरान दीप्ति शर्मा गेंदबाजी कर रही थी। दीप्ति ने 60वीं गेंद स्पिरिट की बल्लेबाज पेज स्कोफील्ड को की। पेज ने शॉट मिड-विकेट के ऊपर से शॉट मारने की कोशिश की। यहां बल्लेबाज ने चार्ली डीन को खोज निकाला।

एक हाथ से चार्ली डीन ने पकड़ा कैच

पेज स्कोफील्ड ने तेज शॉट खेला था, लेकिन चार्ली डीन ने अपनी पूरी लंबाई का इस्तेमाल करते हुए हवा उझलीं और एक हाथ से कैच लपका। चार्ली डीन के कैच पकड़ने पर दीप्ति शर्मा बहुत खुश दिखीं। साथ दर्शकों के चेहरे पर भी मुस्कान बिखर गई। बता दें कि एक बार दीप्ति शर्मा ने चार्ली डीन को मांकड़ तरीके से रन किया था। उस वक्त चार्ली डीन रो पड़ी थीं।

यह भी पढ़ें- Deepti Sharma के रन आउट ने झूलन के फेयरवेल मैच में पैदा किया विवाद, देखें वीडियो

चार्ली डीन के रन आउट पर हुआ था विवाद

यह किस्सा सितंबर 2022 का है। जब भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। आखिरी मैच में दीप्ति शर्मा ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़ी इंग्लैंड की चार्ली डीन को रन आउट किया था। उस वक्त इसे लेकर खूब विवाद भी हुआ था। चार्ली डीन को रोते हुए भी देखा गया था। क्रिकेट जगत में इस रन आउट के मामले ने चर्चा का विषय छेड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- Runout Controversy: मांकड़ विवाद में दीप्ति शर्मा को मिला सचिन का साथ, बोले- नियम के तहत कुछ भी गलत नहीं