Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BAN vs NZ 2nd ODI: न्‍यूजीलैंड को हराने के बाद भी बांग्‍लादेश पर गिरी गाज, आईसीसी ने ठोका तगड़ा जुर्माना

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 07:49 PM (IST)

    आईसीसी ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध दूसरे मेंस वनडे इटरनेशनल क्रिकेट मैच में धीमी ओवर गति के लिए बुधवार को बांग्लादेश टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्मान ...और पढ़ें

    बांग्‍लादेश पर गिरी गाज

    बांग्‍लादेश पर गिरी गाज

    HighLights

    1. बांग्‍लादेश ने 6 विकेट से जीता मुकाबला 

    2. 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर की

    3. गुरुवार को खेला जाएगा तीसरा मुकाबला

    ढाका, पीटीआई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध दूसरे मेंस वनडे इटरनेशनल क्रिकेट मैच में धीमी ओवर गति के लिए बुधवार को बांग्लादेश टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया। आईसीसी मैच रैफरी एंडी पाइक्राफ्ट ने यह जुर्माना लगाया है, क्योंकि मेहदी हसन मिराज की टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके थे।

    आईसीसी ने कहा कि खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति के अपराधों से संबंधित नियम 2.22 के अनुसार किसी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए उसके खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

    मेहदी ने इस अपराध को स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित जुर्माने को मान लिया। इसलिए औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। मैदान पर मौजूद अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और गाजी सोहेल, तीसरे अंपायर नितिन मेनन और चौथे अंपायर मसूदुर रहमान मुकुल ने यह आरोप लगाया था।

    यह भी पढ़ें- BAN vs NZ 2nd ODI: Nahid Rana के पंजे के बाद तंजीद-शांतो का तूफानी बल्‍लेबाजी शो, बांग्‍लादेश ने की सीरीज में जोरदार वापसी

    यह भी पढ़ें- BAN vs NZ: अपने ही घर में ढेर हुआ बांग्लादेश! Henry Nicholls और कीवी गेंदबाजों ने मिलकर मचाई तबाही

    खबरें और भी