Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BAN vs NZ 2nd ODI: Nahid Rana के पंजे के बाद तंजीद-शांतो का तूफानी बल्‍लेबाजी शो, बांग्‍लादेश ने की सीरीज में जोरदार वापसी

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 06:41 PM (IST)

    नाहिद राणा की आग उगलती गेंदबाजी के बाद तंजीद हसन तमीम (76) और नाजमुल हुसैन शांतो (50) की बल्‍लेबाजी के चलते बांग्‍लादेश ने न्‍यूजीलैंड को दूसरे वनडे म ...और पढ़ें

    बांग्‍लादेश ने जीता मैच।

    बांग्‍लादेश ने जीता मैच।

    HighLights

    1. बांग्‍लादेश ने 6 विकेट से जीता मैच 

    2. 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर

    3. 23 अप्रैल को खेला जाएगा तीसरा वनडे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्‍लादेश के बुमराह कहे जाने वाले नाहिद राणा की आग उगलती गेंदबाजी के बाद तंजीद हसन तमीम (76) और नाजमुल हुसैन शांतो (50) की बल्‍लेबाजी के चलते मेजबान टीम ने न्‍यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 6 विकेट से हराकर सीरीज में जोरदार वापसी की।

    ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। निकी केली की फिफ्टी के चलते मेहमान टीम सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंच सकी। 48.4 ओवर में न्‍यूजीलैंड टीम 198 रन पर ढेर हो गई। जवाब में बांग्‍लादेश ने 36वें ओवर में ही 4 विकेट खोकर 199 रन के टारगेट को चेज कर लिया।

    केली ने लगाई फिफ्टी

    न्‍यूजीलैंड की ओर से निक केली ने सबसे ज्‍यादा रन बनाए। उन्‍होंने 102 गेंदों का सामना किया और 83 रन बनाए। इस दौरान केली ने 14 चौके भी लगाए। अन्‍य बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। सलामी बल्‍लेबाज हेनरी निकोल्स ने 13, कप्‍तान लाथम ने 14, मोहम्‍मद अब्‍बास ने 19, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 15, नाथन स्मिथ ने 18* और ब्लेयर टिकनर ने 12 रन बनाए।

    राणा ने खोला पंजा

    नाहिद राणा ने किफायती गेंदबाजी के साथ ही विकेट भी चटकाए। उन्‍होंने अपने कोटे के 10 ओवर में 3.20 की इकोनॉकी से 32 रन देकर 5 सफलताएं प्राप्‍त कीं। वनडे में उन्‍होंने दूसरी बार पंजा खोला है। इससे पहले राणा ने पाकिस्‍तान के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिया था। शोरफुल इस्‍लाम ने 2 विकेट अपने नाम किए।

    खबरें और भी

    रिटायर हर्ट हुए शांतो

    199 रन चेज करने उतरी बांग्‍लादेश की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में नाथन एलिस ने सैफ हसन (8) को बोल्‍ड किया। 2 ओवर बाद ही सौम्‍या सरकार भी वापस लौट गए। इसके बाद तंजीद हसन तमीम और नाजमुल हुसैन शांतो की पार्टनरशिप ने बांग्‍लादेश की जीत पर मुहर लगा दी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 110 गेंदों पर 120 रन जोड़े। तंजीद ने 58 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। वहीं शांतो 50 के स्‍कोर पर रिटायर हर्ट हुए। तौहीद ह्रीदोय 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

    यह भी पढ़ें- BAN vs NZ: अपने ही घर में ढेर हुआ बांग्लादेश! Henry Nicholls और कीवी गेंदबाजों ने मिलकर मचाई तबाही

    यह भी पढ़ें- BAN vs NZ: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्‍लादेश टीम का एलान, नई सेलेक्‍शन कमेटी ने इन प्‍लेयर्स को दिया मौका