विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AUS vs BAN: जख्मी शेर की तरह किया ऑस्ट्रेलिया ने वार, बांग्लादेश को 64 रनों पर किया ढेर; स्टार्क ने जमाया विकेटों का छक्का

Published: Sat, 22 Aug 2026 09:10 AM (IST)

मिचेल स्टार्क की आगुआई में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों का बुरा हाल किया है और पूरी टीम को सस्ते में समेट दिया है।

मिचेल स्टार्क ने ढाया कहर

मिचेल स्टार्क ने ढाया कहर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पहले मैच में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया वापसी की फिराक में थी और उसने आज से मैके में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में जख्मी शेर की तरह बांग्लादेश पर वार किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाजों ने ऐसा तांडव मचाया कि बांग्लादेश के बल्लेबाजों का विकेट पर सांस लेना मुश्किल कर दिया। पूरी बांग्लादेशी टीम 64 रनों पर सिमट गई।

टीम का स्कोरकार्ड देखें तो ये किसी मोबाइल नंबरी तरह नजर आ रहा है। सिर्फ चार  ही बल्लेबाज किसी तरह दहाई के अंक में पहुंच सके। टीम का 50 से पहले ही ढेर होती दिख रही थी। वो अंत में शोरीफुल इस्लाम और ताइजुल इस्लाम ने कुछ संघर्ष किया और टीम को 50 के पार ले गए। 

स्टार्क ने बरसाए गोल

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से यूं तो सभी ने कहर बरपाती गेंदबाजी की, लेकिन मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा परेशान किया। उनकी गेंदें बांग्लादेशी बल्लेबाजों के लिए आग के गोलों की तरह साबित हुईं। मैच की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को आउट कर उन्होंने बता दिया था कि वह आज खूंखार रूप में आए हैं और पिछले मैच में जो हुआ उसका सूद समेत बदला लेंगे। अपने अगले और मैच के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर भी स्टार्क ने विकेट हासिल किया। पहले मैच की पहली पारी में शतक जमाने वाले तन्जीद हसन को स्टार्क ने बेयू बेवस्टर के हाथों कैच कराया।

अगली गेंद पर उन्होंने बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हसन शांतो को बिना खाता खोले पवेलियन लौटा दिया। स्टार्क हैट्रिक पर थे, लेकिन मुश्फिकुर रहीम ने ये पूरी नहीं होने दी। पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टार्क ने मोमिनुल हक की नौ रनों की पारी को खत्म कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया था। आलम ये था कि इस समय बांग्लादेश का स्कोर सिर्फ 10 रन था। यानी मोमिनुल के अलावा एक रन ही बांग्लादेशी बना पाए थे। स्टार्क ने लिटन दास का अगला नंबर लगाया। दास भी खाता खोले बिना 12 के कुल स्कोर पर बिना खाता खोले आउट हुए।

बाकियों ने दिया साथ

स्टार्क अपना काम कर चुके थे। उनके खाते में पांच विकेट आ चुके थे, लेकिन बांग्लादेशी बल्लेबाजों को अभी पैट कमिंस और जोश हेजलवुड से निपटना था। बांग्लादेश को छठा झटका दिया कमिंस ने। उन्होंने मुश्फिकुर रहीम की 12 रनों की पारी का अंत किया। मेहेदी हसन मिराज और हसन महमूद ने कुछ देर विकेट पर टिकाए। स्कोर 36 ही हुआ था कि मिराज को कमिंस ने 11 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। दो रन बाद हसन महमूद को हेजलवुड ने पवेलियन भेजा और बांग्लादेश का आठवां विकेट गिराया। कमिंस ने तस्कीन अहमद को आउट कर बांग्लादेश को नौवां झटका दे दिया। ये विकेट 39 के कुल स्कोर पर गिरा। यहां से फिर ताइजुल और शोरिफुल ने 25 रन जोड़ते हुए टीम को 50 के पार पहुंचाया। स्टार्क ने शोरिफुल को आउट कर बांग्लादेश की पारी समेट दीथ

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN Playing-XI: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग-11 का एलान, 3 साल बाद टीम में लौटा ये खिलाड़ी

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: 'पहले ही दिन हार गए थे', बांग्लादेश से हारने के बाद पैट कमिंस का बड़ा कबूलनामा