अफगानिस्तान ने किया ऐतिहासिक कारनामा, आयरलैंड को रौंदकर विश्व कप 2027 के लिए कटाया टिकट
अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में हराकर 2027 क्रिकेट विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। इस जीत के साथ, अफगानी टीम को अब क्वालीफायर नहीं ...और पढ़ें

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो: ACB)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में हराकर विश्व कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। अफगानी टीम को अब क्वालीफायर मुकाबले नहीं खेलने होंगे। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। दो बार की विश्व विजेता टीम के लिए लगातार तीसरी बार होगा, जब वे क्वालीफायर में हिस्सा लेंगे।
अफगानी टीम के लिए आयरलैंड के ये दौरा काफी अहम था। अगर उन्हें रैंकिंग के आधार पर वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई करना था, तो सीरीज के दो मैच कम से कम जीतने थे। पहला मैच बारिश की वजह से रद हो गया था, जिसके बाद दूसरा और तीसरा मुकाबला जीतकर अफगानी टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दूसरे मैच में जीत के साथ ही उनका विश्व कप में क्वालीफिकेशन हो गया है।
अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई
अफगानी टीम ने आयरलैंड को तीसरे वनडे मैच में 3 विकेट से हराया है। इसी के साथ उन्होंने विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दरअसल, आईसीसी ने रैंकिंग के आधार पर कटऑफ टाइम 31 सितंबर 2026 तय किया है। उस समय तक आईसीसी की वनडे रैंकिंग की 8 टीमें सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे होस्ट होने की वजह से क्वालीफाई कर गए हैं। अफ्रीकी टीम रैंकिंग में चौथे स्थान पर है और ऐसे में टॉप-8 की जगह टॉप-9 लिया जाएगा। अफगानिस्तान की टीम 8वें स्थान पर मौजूद है और इसी के साथ उन्होंने अपनी जगह विश्व कप के लिए पक्की कर ली है। बांग्लादेश के लिए भी तस्वीर कुछ हद तक साफ हो गई है क्योंकि वे 9वें स्थान पर मौजूद हैं लेकिन भारत के खिलाफ संभावित सीरीज उनके लिए मुश्किल बढ़ा सकती है।
खबरें और भी
अफगानिस्तान ने जीता मुकाबला
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरिश टीम 206 रनों पर सिमट गई। उनके लिए गेविन होए ने सबसे अधिक 36 रनों की पारी खेली। अफगानी टीम के लिए दिग्गज स्पिन राशिद खान ने कमाल की बॉलिंग की और उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। अल्लाह गजनफर ने भी तीन विकेट चटकाए। अफगानिस्तान ने 207 रनों के लक्ष्य को 44.5 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 71 रनों की पारी खेली। राशिद ने नाबाद 37 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उनके हरफनमौला प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।