Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्लफ्रेंड विवाद को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक शर्मा, AI फोटोज को लेकर दर्ज कराई शिकायत

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 01:29 PM (IST)

    टीम इंडिया स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एआई से बने फोटोज को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने पर्सनैलिटी राइट्स के सुराक्षा की भी ...और पढ़ें

    अभिषेक शर्मा

    अभिषेक शर्मा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से बने कटेंट हटाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की भी मांग की है। अभिषेक ने एआई से बने कंटेंट से बदनाम करने की बात कह अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की है।

    दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल उनकी इस याचिका पर सुनवाई को टाल दिया है। कोर्ट ने केस पर थोड़ी देर सुनवाई की लेकिन उसके बाद बताया कि इसमें नियमों के उल्लंघन करने वाले यूआरएल के स्क्रीनशॉट नहीं लगाए गए थे। इसकी वजह से जस्टिस ज्योति सिंह ने सुनवाई टाल दी। न्यायलय ने अभिषेक के वकील को आदेश दिया है कि वे अर्जी में, जो लिखा गया है, उससे संबंधित स्क्रीनशॉट लगाएं।

    अभिषेक शर्मा AI विवाद क्या है?

    अभिषेक शर्मा से संबंधित कुछ वीडियो मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हुए थे। इसमें एक वीडियो वायर हुआ था, जिसमें उनकी मैनेजर को गर्लफ्रेंड बताया गया था। उनका ये वीडियो भी खूब वा.यरल हुआ था। इसके अलावा और भी तस्वीरें और वीडियो थे, जिसमें शर्मा को लेकर गलत जानकारी दी गई। इन सभी वीडियो और फोटोज को एआई से बनाया गया था।

    दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई में क्या कहा?

    अभिषेक के मामले पर जस्टिस ज्योति सिंह ने सुनवाई की। उन्होंने अभिषेक के वकील से कहा, इसके लिए वे अलग से एक हरफनामा दाखिल करें। इसमें विवादित कंटेंट से संबंधित सभी स्क्रीनशॉट लगाए जाएं। इस मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी। इसके अलावा मेटा की तरफ से कील वरुण पाठक ने बताया कि अभिषेक ने, जो आठ यूआरएल दिए थे, उसमें से दो का एक्सेस नहीं हो रहा था। इसके अलावा कुछ पैपराजी द्वारा अपलोड किए गए कंटेंट भी थे।

    खबरें और भी

    अभिषेक के वकील ने ये स्पष्ट किया कि जो भी कंटेंट अफलोड किया गया था, वो एआई से बना था। इसमें एक वीडियो शामिल था, जिसमें अभिषेक की मैनेजर को उनकी गर्लफ्रेंड बताया गया था।

    इंग्लैंड दौरे पर हैं अभिषेक

    अभिषेक फिलहाल भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। उन्होंने दूसरे मुकाबले में अर्धशतक लगाया था लेकिन टीम इंडिया जीत हासिल नहीं कर सकी थी। अब तीसरा मुकाबला आज ही यानी मंगलवार को नॉटिंघम में खेला जाना है।

    यह भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरे के बाद बदल जाएगा टीम इंडिया का कोच, जिम्बाब्वे सीरीज में इस शख्स को मिलेगी जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें- क्या खत्म हो गया संजू सैमसन का करियर? सेलेक्टर्स ने जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम के एलान के साथ दे दिया बड़ा संकेत