विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SL vs AUS: स्टीव स्मिथ ने एक साथ हासिल की दो बड़ी उपलब्धियां, गावस्कर को छोड़ा पीछे; बने चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

Updated: Wed, 29 Jan 2025 05:18 PM (IST)

स्टीव स्मिथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से गजब की फॉर्म में हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान वह आखिरी टेस्ट मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने से चू ...और पढ़ें

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल की दो बड़ी उपलब्धि। फोटो- सोशल मीडिया
स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल की दो बड़ी उपलब्धि। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. स्टीव स्मिथ ने टेस्ट में पूरे किए 10 हजार रन
  2. टेस्ट क्रिकेट में जड़ा 35वां शतक
  3. ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ियों की सूची में बनाई जगह

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान रिकी पोंटिंग ने एक साथ दो-दो उपलब्धि हासिल की है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान खाता खोलने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए। वहीं, 100 रन पूरा करते ही टेस्ट क्रिकेट में अपना 35वां शतक पूरा किया। इन दो उपलब्धियों से वह दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

श्रीलंका की मेजबानी में गाले में ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट के नुकसान पर 330 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाज 147 और कप्तान स्टीव स्मिथ 104 रन बनाकर नाबाद लौटे। ट्रेविस हेड ने 57 और लाबुशेन ने 20 रन की पारी खेली।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन

  • सचिन तेंदुलकर- 15921
  • रिकी पोंटिंग- 13378
  • जैक कैलिस- 13289
  • राहुल द्रविड़- 13288
  • जो रूट- 12972*
  • एलिस्टर कुक- 12472
  • कुमार संगाकारा- 12400
  • ब्रायन लारा- 11953
  • शिवनारायण चंद्रपाल- 11867
  • महिला जयवर्धने- 11814
  • एलन बॉर्डर- 11174
  • स्टीव वॉ- 10927
  • सुनील गावस्कर- 10122
  • स्टीव स्मिथ- 10101*

बने चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

बता दें कि स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में 10 हजार टेस्ट रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ स्मिथ सबसे तेज 10 हजार टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने 115 टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 15वें बल्लेबाज बने। हालांकि, अब वह 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के यूनुस खान को पीछे छोड़ दिया है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

  • सचिन तेंदुलकर- 51
  • जैक कैलिस- 45
  • रिकी पोंटिंग- 41
  • कुमार संगाकारा-38
  • जो रूट- 36*
  • राहुल द्रविड़- 36
  • स्टीव स्मिथ- 35*

ऐसा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई

वहीं, स्मिथ ने 179 गेंद पर शतक पूरा करके एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। स्मिथ ने टेस्ट करियर की 35वीं सेंचुरी पूरी की। इसके साथ ही भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और पाकिस्तान के यूनुस खान को पीछे छोड़ दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक बनाने वाली सूची में 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि टेस्ट में सर्वाधिक शतक बनाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने गए हैं।

यह भी पढे़ं- 7 देशों में छोड़ी छाप, Usman Khawaja है नाम; Sri Lanka के खिलाफ रिकॉर्ड शतक जड़कर मचाया कोहराम