SA vs AUS: मैट रेनशॉ बने संकटमोचक, 3506 दिनों का इंतजार किया खत्म, ठोका ऐतिहासिक शतक
मैट रेनशॉ ने 3506 दिनों के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा है।
-1791628724280_m.webp)
मैट रेनशॉ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बाएं हाथ के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ संकटमोचक बनकर उभरे हैं. रेनशॉ ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन शानदार ऐतिहासिक शतक जड़ा। रेनशॉ का ये शतक 3506 दिनों के बाद आया है। रेनशॉ की जबरदस्त पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया लंच तक अच्छी स्थिति में पहुंच गया है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 187/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। रेनशॉ को कप्तान पैट कमिंस का अच्छा साथ मिला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 86 रन जोड़े.कमिंस ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। हालांकि, वो अर्धशतक लगाने से चुक गए.कमिंस 43 रन बनाकर वियान मुल्डर का शिकार हुए। रेनशॉ को इसके बाद नाथन लॉयन का अच्छा साथ मिल रहा है।
लगभग 10 सालों बाद आया रेनशॉ का टेस्ट शतक
रेनशॉ ने लगभग 10 साल बाद टेस्ट शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था. रेनशॉ का ये टेस्ट करियर का सिर्फ दूसरी ही सेंचुरी है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी शतकीय पारी में 10 चौके लगाए।
रेनशॉ की ऐतिहासिक पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया अच्छी स्थिति में पहुंच गया है। पांच नंबर पर बल्लेाजी करने आए रेनशॉ ने कैमरन ग्रीन की जगह मिले मौके को बखूबी फायदा उठाया।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 पहुंचा
रेनशॉ लगभग चार साल बाद बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में बतौर ओपनर टेस्ट टीम में लौटे। मगर निक मैडिंसन की वापसी की वजह से उन्हें मिडिल ऑर्डर में खेलने का मौका मिला। रेनशॉ ने इस मौके का फायदा उठाते हुए साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर ऐतिहासिक शतक जड़ दिया।
खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 300 का आंकड़ा छु लिया है। रेनशॉ जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, लॉयन उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 70 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट गंवा दिए हैं, जिसमें से चार वियान मुल्डर ने चटकाए हैं। कंगारु उम्मीद करेंगे कि रेनशॉ अपने दम पर टीम को 400 के करीब ले जाएं। रेनशॉ 125 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें- IND W vs ZIM W: भारत दौरे के लिए जिम्बाब्वे टीम का एलान, 16 अक्टूबर से रायपुर में होगी टी20 सीरीज
यह भी पढ़ें- IND vs WI, 3rd T20I: हार के बाद टीम इंडिया करेगी पलटवार! जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं ये मुकाबला
