स्मृति मंधाना की विस्फोटक फॉर्म और दीप्ति की फिरकी के दम पर फाइनल की राह तलाशेगा भारत, बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 'जंग'
सात बार की चैंपियन भारतीय महिला टीम एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी, जहाँ उसका पलड़ा भारी दिख रहा है।

स्मृति मंधाना-दीप्ति शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, दुबई। सात बार की चैंपियन भारतीय टीम बांग्लादेश के विरुद्ध महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में उतरेगी तो कड़ी मैदानी प्रतिद्वंद्विता और दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव की पृष्ठभूमि में होने वाले इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम का पलड़ा भारी रहेगा।
बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव के बाद भारत और बांग्लादेश के राजनयिक संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के बीच तनाव का असर अतीत में अक्सर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिला है और यह इस मैच में भी देखा जा सकता है। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही है और सारे मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया।
स्मृति मंधाना की घातक फॉर्म
भारत की बल्लेबाजी काफी मजबूत रही है और स्मृति मंधाना ने हांगकांग के विरुद्ध शतक लगाकर फिर साबित कर दिया कि उन्हें आधुनिक दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में क्यो गिना जाता है। शेफाली वर्मा ने टीम को अच्छी शुरूआत देकर पावरप्ले में विरोधी टीमों को दबाव में रखा है। मध्यक्रम में कप्तान हरमनप्रीत और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में अच्छे रन बनाये हैं।
गेंदबाजी में भारत के पास विविधता और गहराई है। दीप्ति शर्मा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने राधा यादव और श्री चरणी के साथ मिलकर हर मैच में स्पिन का जाल बखूबी बुना है। तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने नयी गेंद बखूबी संभालकर टीम को शुरुआती सफलताएं दिलाई है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, भारती फुलमाली, ऋचा घोष, जी कमलिनी, प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम
निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर, दिलारा अख्तर, फरजाना एस्मिन, जुएरिया फिरदौस, शरमीन अख्तर सुप्ता, सरमीन सुल्ताना, शोभना मोस्तारी, शोरना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबिया खान, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शंजीदा अख्तर।
यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: ओली रोबिंसन ने सैम अयूब का शिकार करके पूरे किए 100 टेस्ट विकेट, 34 साल में पहली बार किया खास कारनामा
