Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: 926 दिन बाद मैदान पर लौटे, Jasprit Bumrah ने विकेट लेते ही इंग्लैंड में बजाया रिकॉर्ड का डंका

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 05:16 PM (GMT+05:30)

    दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 926 दिनों बाद वनडे में वापसी की। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ...और पढ़ें

    जसप्रीत बुमराह

    जसप्रीत बुमराह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में खेलते हुए खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बुमराह ने अपने वनडे करियर में 150 विकेट भी पूरे किए, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने एक विकेट लेते ही इतिहास रच दिया और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    बुमराह इंग्लैंड की धरती पर गेंद के साथ कहर बरपाते हैं और उन्होंने बर्मिंघम में भी पहले वनडे मैच में कमाल कर दिखाया। दिग्गज गेंदबाज ने लंबे समय बाद इस फॉर्मेट में वापसी की। उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार कोई वनडे मैच 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद अब उनका पहला वनडे मैच है। इस तरह से उन्होंने 926 दिनों बाद 50 ओवर फॉर्मेट में वापसी की और आते ही बुमराह ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    जसप्रीत बुमराह ने रवींद्र जडेजा को छोड़ा पीछे

    बुमराह के नाम वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड में अब 31 विकेट हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने जडेजा को पीछे छोड़ दिया है। जडेजा ने इंग्लैंड में खेलते हुए वनडे क्रिकेट में 30 विकेट हासिल किए थे। बुमराह इससे पहले जडेजा के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे लेकिन अब वे जडेजा से आगे निकल गए हैं। बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया और इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया।

    वनडे में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट (इंग्लैंड में)

    • जसप्रीत बुमराह - 31*
    • रवींद्र जडेजा - 30
    • भुवनेश्वर कुमार - 28
    • मदन लाल - 27
    • मोहम्मद शमी - 26

    अजीत अगरकर को बुमराह ने पीछे छोड़ा

    बुमराह ने एक विकेट लेने के साथ ही अपने वनडे करियर में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने अजीत अगरकर को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, बुमराह सबसे गेंदों में वनडे में 150 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 4605 गेंदों पर 150 विकेट लिए हैं। लिस्ट में पहले स्थान पर मोहम्मद शमी हैं, जबकि दूसरे पर कुलदीप यादव का नाम शामिल है।

    खबरें और भी

    सबसे कम गेंदों पर वनडे में 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

    • मोहम्मद शमी - 4070
    • कुलदीप यादव - 4513
    • जसप्रीत बुमराह - 4605
    • अजीत अगरकर - 5027
    • इरफान पठान - 5131

    यह भी पढ़ें- India vs England 1st ODI Live Score: कृष्णा के 'चक्रव्यूह' में फंसे बटलर और करन, इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: जोस बटलर ने ODI में इंग्‍लैंड के लिए बनाया स्‍पेशल रिकॉर्ड, बिना बल्‍लेबाजी किए ही जड़ दिया 'दोहरा शतक'