Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ स्पेशल 'सेंचुरी' जड़ सकते हैं अभिषेक शर्मा, रोहित-कोहली के क्लब में हो सकते हैं शामिल

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 07:50 PM (IST)

    इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के सलामी बल्लेबाज इतिहास रच सकते हैं। उनके पास रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में शामिल होने का मौका है। ...और पढ़ें

    अभिषेक शर्मा (फोटो: BCCI)

    अभिषेक शर्मा (फोटो: BCCI)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा। वे इंग्लिश टीम के खिलाफ खास शतक जड़ सकते हैं और रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। अभिषेक हाल ही में आयरलैंड दौरे पर फ्लॉप रहे थे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे।

    इंग्लिश टीम के खिलाफ शर्मा अपनी लय तलाशना चाहेंगे। उनका फॉर्म में आना भी भारतीय टीम के लिए जरूरी हो गया है। टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में अभिषेक का बल्ला नहीं चला था। वे दूसरे मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। ऐसे में वे अंग्रेजों के खिलाफ फॉर्म तलाशेंगे और इस सीरीज में इतिहास भी रच सकते हैं।

    अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

    इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक 2 छक्के लगाते ही 100 सिक्स टी20 इंटरनेशनल में पूरे कर लेंगे। बाएं हाथे के बल्लेबाज अगर 100 छक्के पूरे कर लेते हैं, तो वे भारत के लिए टी20 में ऐसा करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले चार खिलाड़ियों ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में खेलते हुए 100 या उससे अधिक सिक्स लगाए हैं। लिस्ट में सबसे ऊपर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम मौजूद है। रोहित ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए 205 छक्के लगाए हैं। उनके अलावा किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने इस फॉर्मेट में 200 छक्कों के आंकड़ों को नहीं छुआ है।

    भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-

    • रोहित शर्मा - 205
    • सूर्यकुमार यादव - 179
    • हार्दिक पांड्या - 126
    • विराट कोहली - 124
    • केएल राहुल - 99
    • अभिषेक शर्मा - 98

    अभिषेक शर्मा का टी20 करियर

    अभिषेक ने टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 48 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने बल्ले से 33.04 की औसत और 191.63 की स्ट्राइक रेट के साथ 1487 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ZIM vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर जिम्बाब्वे ने रिकॉर्ड्स बुक में मचाई हलचल, टेस्ट इतिहास की दर्ज की सबसे बड़ी जीत

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के इन 5 सूरमाओं से बचना टीम इंडिया, नहीं तो आयरलैंड से भी बुरा होगा हाल