IND vs ENG: इंग्लैंड के इन 5 सूरमाओं से बचना टीम इंडिया, नहीं तो आयरलैंड से भी बुरा होगा हाल
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। सीरीज में भारत को इंग्लैंड के 5 खिलाड़ियों से सावधान रहने की जरूरत है। ...और पढ़ें

जोफ्रा आर्चर-जोस बटलर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को कुछ इंग्लिश खिलाड़ियों से सावधान रहने की जरूरत है। अगर टीम इंडिया इनके खिलाफ पूरी तैयारी के साथ मैदान पर नहीं उतरती है, तो उनका हाल आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की तरह हो सकता है। भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में पहली बार हारी है और उनकी तैयारियों में कमी साफ दिखी है। ऐसे में बता करने वाले हैं, ऐसे 5 इंग्लिश खिलाड़ियों के बारे में, जो टीम इंडिया के लिए टी20 सीरीज में खतरनाक साबित हो सकते हैं।
भारत को इंग्लैंड के 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान-
1. जोस बटलर
अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर से टीम इंडिया को सबसे अधिक सावधान रहने की जरूरत है। बटलर ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका बल्ला भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में खूब चलता है। वे टीम इंडिया के खिलाफ टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं, जिनके नाम 679 रन दर्ज हैं। ऐसे में टीम इंडिया के गेंदबाजों को उनसे सावधान रहने की जरूरत है। अगर वे एक बार नजरें जमा लेंगे, तो उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में भारत के गेंदबाजों को उन्हें नई गेंद के साथ जल्दी आउट करना होगा।
2. जोफ्रा आर्चर
जोफ्रा आर्चर दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं। वे अपनी स्विंग और यॉर्कर से भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान कर सकते हैं। आर्चर के खिलाफ टीम इंडिया के बैटर्स को सावधान रहने का जरूरत है। इंग्लैंड में नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और ऐसे में शुरुआत में आर्चर के खिलाफ संभलकर खेलना होगा। वे टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए कठिनाई पेश कर सकते हैं।
3. हैरी ब्रूक
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक भी भारत के लिए मुश्किलें पेश कर सकते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए कई मौकों पर कमाल की बैटिंग की है। ये ऐसा खिलाड़ी है, जो अपने अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकता है। भारतीय गेंदबाजों को उनसे सावधान रहने की जरूरत है। ब्रूक ने 63 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 153.84 की स्ट्राइक रेट के साथ 1303 रन बनाए हैं।
खबरें और भी
4. जैकब बेथेल
इंग्लैंड के 22 वर्षीय खिलाड़ी जैकब बेथेल ने अपनी प्रतिभा से हर किसी को प्रभावित किया है। टीम इंडिया को उनसे खासकर सावधान रहने की जरूरत है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में उन्होंने अकेले दम पर लगभग अपनी टीम को जीत दिला थी। इंग्लैंड को उस मुकाबले में 5 रन से हार मिली लेकिन बेथेल ने शतक लगाया था। अगर भारत को टी20 सीरीज अपने नाम करनी है, तो गेंदबाजों को बेथेल को शांत रखना होगा।
5. विल जैक्स
विल जैक्स भी भारतीय टीम के लिए खतरा बन सकते हैं। वे किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। पिछले कुछ मैचों में इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए फिनिशर का काम किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वे 3 बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। बल्ले के अलावा वे गेंद से भी भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी हैं, जो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। ऐसे में ऑफ स्पिन करने वाले जैक्स उन्हें गेंद से परेशान कर सकते हैं। टी20 विश्व कप में भी भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज ऑफ स्पिनर के सामने संघर्ष करते दिखे थे।