Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: श्रेयस अय्यर के सामने फीका पड़ा विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड, छोटे अंतर ने बड़ा फर्क बना डाला

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 08:05 PM (IST)

    अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान श्रेयस अय्यर ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। अय्यर ने कोहली को खास मामले में पीछे छोड़ दिया है। ...और पढ़ें

    श्रेयस अय्यर

    श्रेयस अय्यर

    HighLights

    1. श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे

    2. अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास

    3. भारत और अफगानिस्ता के बीच दूसरा वनडे मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में खेलते हुए भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया है। अय्यर ने विराट कोहली के खास रिकॉर्ड को ध्वस्त किया और उनसे आगे निकल गए हैं। श्रेयस अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सके 26 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इस पारी से ही उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ दिया।

    आईपीएल 2026 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर के लिए अब तक वनडे सीरीज अच्छी नहीं रही है। अय्यर को दोनों मैचों में शुरुआत मिली लेकिन उसे वे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। वे इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए लेकिन अपनी छोटी पारी से भी उन्होंने इतिहास रच दिया है।

    श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे

    अय्यर ने दूसरे वनडे मैच में 24 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौका और उतना ही छक्का शामिल रहा। दाएं हाथ के बल्लेबाज इस शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके और आउट हो गए। हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया और शिखर धवन की बराबरी कर ली। अय्यर ने भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामले में कोहली को पीछे छोड़ा है।

    भारत के लिए वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम पर दर्ज है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर शिखर धवन मौजूद हैं, जिनकी अब अय्यर ने बराबरी कर ली है। इसी के साथ वे संयुक्त रूप से इस खास लिस्ट में धवन के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

    खबरें और भी

    भारत के लिए सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज (वनडे में)

    • शुभमन गिल - 62 पारी
    • शिखर धवन/श्रेयस अय्यर - 72 पारी
    • विराट कोहली - 75 पारी
    • केएल राहुल - 78 पारी
    • नवजोत सिंह सिद्धू - 79 पारी

    अय्यर ने कपिल देव के क्लब में भी मारी एंट्री

    अय्यर ने अपनी इस पारी के साथ एक और रिकॉर्ड बनाया है। वे वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर 3000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ऊपर सिर्फ कपिल देव शुभमन गिल मौजूद हैं। कपिल ने 2995 गेंदों पर ये कारनामा किया था। गिल दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 3016 गेंदों पर अपने 3000 रन पूरे किए थे। अय्यर ने ये कमाल 3049 बॉल्स पर किया है।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: '55 साल में पहली बार' भारतीय टीम ने लखनऊ में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में अभी तक नहीं हुआ ऐसा

    यह भी पढ़ें- BAN vs AUS: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का विजयी आगाज, 'बांग्ला टाइगर्स' को घर में किया शर्मसार