Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: '55 साल में पहली बार' भारतीय टीम ने लखनऊ में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में अभी तक नहीं हुआ ऐसा

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 07:42 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है। इस स्कोर के बाद भी भारत ने कुछ ऐसा कर दिया है जो कोई भी टीम नहीं करना चाहेगी ...और पढ़ें

    भारतीय टीम ने बनाया विशाल स्कोर

    भारतीय टीम ने बनाया विशाल स्कोर

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर

    2. टीम इंडिया के नाम फिर भी दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

    3. 55 साल के वनडे इतिहास में पहले नहीं हुआ ऐसा  

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम एक गेंद पहले 402 रनों पर ढेर हो गई।

    टीम इंडिया ने इसी शानदार खेल के बाद भी ऐसा काम कर दिया जो कोई भी टीम नहीं करना चाहेगी। टीम इंडिया वो काम किया है जो अभी तक वनडे क्रिकेट में नहीं हुआ है।

    पहली बार हुआ ऐसा

    टीम इंडिया इस मैच में आसानी से 450 के आस-पास जाती दिख रही थी, लेकिन लगातार विकेट खोने के बाद वह 402 रनों तक ही जा सकी। इसी के साथ टीम इंडिया वनडे क्रिकेट में पहली टीम बनी है जो 400 रन बनाने के बाद भी ऑल आउट हो गई। इससे पहले कोई भी टीम 400 का आंकड़ा छूने के बाद ऑल आउट नहीं हुई थी। वनडे क्रिकेट की शुरुआत साल 1971 में हुई थी और तब से अब तक 55 साल के वनडे इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। 

    टीम इंडिया का मध्यक्रम इस मैच में पूरी तरह से नाकाम रहा। अगर ये चल जाता तो भारत आसानी से 450 के पास पहुंच जाता।

    गिल और किशन का कमाल

    इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल संभाल रहे थे। हालांकि, वह सिर्फ चार रन ही बना सके। रोहित ने 39 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 48 रनों की पारी खेली।

    इन दोनों के आउट होने के बाद गिल और ईशान किशन ने पैर जमाए और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की। लग रहा था कि दोनों ही बल्लेबाज आज दोहरा शतक जमाएंगे, लेकिन कोई भी ये काम नहीं कर सका। ईशान 79 गेंदों पर 14 चौके और सात छक्कों की मदद से 125 रन बनाने में सफल रहे। वहीं गिल 110 गेंदों पर 22 चौके और दो छक्कों की मदद से 154 रन बना पाए। इन दोनों के आउट होते ही भारतीय पारी ढह गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: Ishan Kishan ने बल्‍ले से तबाही मचाते हुए रच दिया इतिहास, धुआंधार शतक ठोककर दिग्‍गजों के क्‍लब में बनाई जगह

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: पहले तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, फिर ठोका शतक; लखनऊ में छा गए शुभमन गिल