IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल का वनडे में तहलका, शिखर धवन का महारिकॉर्ड तोड़कर बने नंबर-1 बल्लेबाज
यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक लगाया। इसी के साथ जायसवाल ने शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है और नंबर-1 बल्लेबाज बन ...और पढ़ें

यशस्वी जायसवाल
HighLights
यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया शतक
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे वनडे मैच में हराया
यशस्वी ने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगनिस्तान के खिलाफ चेपॉक में तीसरे वनडे में खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया है। इस सेंचुरी के साथ जायसवाल ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका था। जायसवाल ने खास मामले में शिखर धवन और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने अपने शतक से एक और रिकॉर्ड बनाया।
जायसवाल ने धवन और विराट को तो पछाड़ा ही साथ में रोहित शर्मा की खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। जायसवाल ने अफगानी टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाज की और नाबाद 110 रनों की पारी खेली। ये उनका वनडे करियर में दूसरा शतक था और इसके साथ वे भारत के लिए वनडे में सबसे कम पारियों में दो शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास
अफगानिस्तान के खिलाफ जायसवाल ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए 6 पारियों में ही दूसरी सेंचुरी ठोक दी है। इसी के साथ वे भारत के लिए सबसे कम पारियों में वनडे में दो शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 7 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया था। इस लिस्ट में विराट कोहली और शुभमन गिल का नाम भी शामिल है।
भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दो शतक लगाने वाले बल्लेबाज-
- यशस्वी जायसवाल - 6 पारियां
- शिखर धवन - 7 पारियां
- केदार जाधव - 9 पारियां
- विराट कोहली - 17 पारियां
- शुभमन गिल - 18 पारियां
यशस्वी ने रोहित शर्मा के क्लब में मारी एंट्री
जायसवाल ने शतक लगाने के साथ ही रोहित शर्मा के खास लिस्ट में जगह बना ली है। वे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के नाम दर्ज है, जिन्होंने 57 गेंदों पर 2019 विश्व कप में ये कारनामा किया था। रोहित भी सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
खबरें और भी
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज (वनडे में)-
- इयोन मोर्गन - 57 गेंद (2019)
- रोहित शर्मा - 63 गेंद (2023)
- ईशान किशन - 71 गेंद (2026)
- ग्लेन मैक्सवेल - 76 गेंद (2023)
- शुभमन गिल - 77 गेंद (2026)
- विलियम पोर्टरफील्ड - 83 गेंद (2017)
- यशस्वी जायसवाल - 83 गेंद (2026)
यह भी पढ़ें- 'द वॉल' से आगे निकले हिटमैन! वनडे में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, साल की पहली फिफ्टी लगाकर द्रविड़ को पछाड़ा