Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'द वॉल' से आगे निकले हिटमैन! वनडे में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, साल की पहली फिफ्टी लगाकर द्रविड़ को पछाड़ा

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 08:34 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को चेन्‍नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्‍तान को 9 विकेट से हराया और 3 मैचों की सीरीज पर कब्‍जा जमाया। ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा

    HighLights

    1. भारत ने 9 विकेट से जीता तीसरा मैच 

    2. वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की

    3. रोहित शर्मा ने खेली 79 रनों की पारी

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को चेन्‍नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्‍तान को 9 विकेट से हराया और 3 मैचों की सीरीज पर कब्‍जा जमाया। भारत की ओर से यशस्‍वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने कमाल की बल्‍लेबाजी की। यशस्‍वी 86 गेंदों पर 110 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 79 रन कूटे। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    रोहित ने बनाया यह रिकॉर्ड

    रोहित अब वनडे में तीसरे सबसे ज्‍यादा 50+ बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए। रोहित ने अब तक 95 बार यह कारनामा किया है। राहुल द्रविड़ ने वनडे करियर में भारत के लिए 94 बार पचास+ स्‍कोर बनाए थे। इस लिस्‍ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली है।

     

     

    भारत के लिए वनडे में सबसे ज्‍यादा 50+ स्कोर

    • 154: सचिन तेंदुलकर
    • 131: विराट कोहली
    • 95: रोहित शर्मा *
    • 94: राहुल द्रविड़
    • 93: सौरव गांगुली
    • 82: एमएस धोनी

    वनडे में सर्वाधिक 50+ स्कोर

    • 145 - सचिन तेंदुलकर
    • 131 - विराट कोहली
    • 118 - कुमार संगकारा
    • 112 - रिकी पोंटिंग
    • 103 - जैक कैलिस
    • 96 - सनथ जयसूर्या
    • 96 - महेला जयवर्धने
    • 95 - रोहित शर्मा*

    रोहित का वनडे करियर

    रोहित शर्मा की नजर अगले साल होने वाले विश्‍व कप पर है। हिटमैन ने अब तक 285 एकदिवसीय मैच खेले हैं। इस दौरान 277 पारियों में उन्‍होंने 11720 रन बनाए हैं। वनडे में रोहित की औसत 48.83 की और स्‍ट्राइक रेट 92.97 की रही है। वह इस फॉर्मेट में 62 अर्धशतक के साथ ही 33 शतक भी लगा चुके हैं। पूर्व भारतीय कप्‍तान का बेस्‍ट स्‍कोर 264 रन है।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: कृष्णा के पंजे के बाद आया यशस्वी-रोहित का तूफान, तीसरा वनडे जीतकर भारत ने अफगानिस्तान का सूपड़ा किया साफ

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG 3rd ODI: रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर रचा इतिहास, 8 साल बाद भारत के लिए बना ये अनोखा रिकॉर्ड

    खबरें और भी