Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रेयस आज हारे तो उनके माथे पर लगेगा क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा 'कलंक', अंग्रेजों को हर हाल में धूल चटाना चाहेंगे अय्यर

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 01:54 PM (IST)

    भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा T20I मैच नॉटिंघम में खेला जाना है। अगर इस मुकाबले में टीम इंडिया को हार मिलती है, तो श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड ...और पढ़ें

    श्रेयस अय्यर

    श्रेयस अय्यर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम अब तक एक भी टी20 मैच नहीं जीत सकी है। उनकी अगुवाई में भारत ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं और एक में भी जीत नहीं मिली है। इस दौरान एक मुकाबला बारिश की वजह से रद भी हो गया था। टीम इंडिया के लिए सीरीज भी दांव पर लगी है क्योंकि अगर आज हारे तो सीरीज भी नहीं जीत पाएंगे।

    ऐसे में अय्यर अपनी कप्तानी में पहली जीत हासिल करना चाहेंगे। तीसरा टी20 मैच नॉटिंघम में खेला जाना है और इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ कुछ खास नहीं रहा है। भारत को यहां पर 4 साल पहले इंग्लिश टीम ने हार थमाई थी। ऐसे में टीम इंडिया को सावधान रहना होगा। अगर इस मुकाबले में हार मिलती है, तो श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रुकॉर्ड जुड़ जाएगा।

    श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ेगा शर्मनाक रिकॉर्ड

    श्रेयस अय्यर ने अब तक भारत की 4 टी20 मैचों में कप्तानी की है। इसमें आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ दो मैच शामिल हैं। इस दौरान टीम इंडिया एक भी मैच नहीं जीत सकी है। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। अगर अय्यर आज होने वाले मुकाबले में टीम को नहीं जिता पाते हैं, तो उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ जाएगा। वे पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे, जो अपने पहले 5 टी20 मैचों में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाएंगे। इससे पहले ऋषभ पंत लगातार दो मैच हारे थे।

    नॉटिंघम में भारत का रिकॉर्ड

    इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में भारत का रिकॉर्ड टी20 में कुछ खास नहीं रहा है। दोनों टीमों के यहां पर टी20 में एक मुकाबला खेला गया है और उसमें अंग्रेजों ने जीत हासिल की थी। ये मैच साल 2022 में खेला गया था, जहां इंग्लैंड ने 17 रनों से जीत हासिल की थी। उस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने शतक लगाया था लेकिन उनकी सेंचुरी भी भारत के हार नहीं टाल सकी थी।

    खबरें और भी

    कब और कहां खेला जाएगा तीसरा T20I मैच?

    भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात के 10 बजे से होगी। भारत को सीरीज में अगर जीत हासिल करनी है, तो उन्हें हर हाल में इस मैच में जीत हासिल करनी होगी।

    यह भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरे के बाद बदल जाएगा टीम इंडिया का कोच, जिम्बाब्वे सीरीज में इस शख्स को मिलेगी जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड विवाद को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक शर्मा, AI फोटोज को लेकर दर्ज कराई शिकायत