विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AUS vs BAN: चोट के बाद वापसी कर रहे हेजलवुड ने 'छक्का' लगा किया कमाल, खास लिस्ट में लिखवाया नाम

Updated: Sat, 15 Aug 2026 02:57 PM (IST)

जोश हेजलवुड ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट लेकर 300 टेस्ट विकेट पूरे किए, नौवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने। चोट के बाद वापसी करते हुए उन्होंने यह खास उपलब्धि हासिल की, जिससे टीम को मजबूती मिली।

जोश हेजलवुड ने किया कमाल

जोश हेजलवुड ने किया कमाल

HighLights

  1. जोश हेजलवुड ने टेस्ट में 300 विकेट का आंकड़ा छुआ

  2. वह नौवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने यह उपलब्धि हासिल करने वाले

  3. चोट के बाद वापसी कर शानदार प्रदर्शन से रिकॉर्ड बनाया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेशक बांग्लादेश के खिलाफ खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच अच्छा नहीं जा रहा हो, लेकिन उसके गेंदबाज जोश हेजलवुड ने जरूर कमाल कर दिया। उन्होंने डारविन के मरारा स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश की पहली पारी में स्पेशल छक्का मार अपना नाम खास लिस्ट में लिखवा लिया है।

हेजलवुड ने बांग्लादेश की पहली पारी में छह विकेट अपने नाम किए। हालांकि, मेहमान टीम 426 रनों का स्कोर बना ऑस्ट्रेलिया पर 228 रनों की बढ़त लेने में सफल रही। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की स्थिति मजबूत है।

पूरा किया खास आंकड़ा

इस पारी के दौरान हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं और वह ऐसा करने वाले अपने देश के नौवें गेंदबाज बन गए हैं। वह इस मैच में इस मुकाम से पांच विकेट दूर रहते हुए मैदान पर उतरे थे। बांग्लादेश के बल्लेबाजों को उन्होंने अपना शिकार बनाया और खास लिस्ट में नाम लिखवा लिया। ये हेजलवुड का पिछले साल जुलाई के बाद पहला टेस्ट मैच है। वह चोट के कारण लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट से दूर थे और आते ही उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखवा लिया है।

ऐसा है मैच का हाल

वहीं मैच का हाल देखा जाए तो बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। बांग्लादेश ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 198 रनों पर समेटा। इसके बाद मजबूत बढ़त हासिल की। तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर 161 रन बना लिए हैं और वह बांग्लादेश से 67 रन पीछे है।

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: बांग्लादेश ने निकाली ऑस्ट्रेलिया की हवा, दूसरी पारी में भी मेजबान टीम की बल्लेबाजी को झकझोरा

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: पहले बैटिंग और बॉलिंग में कटाई नाक, फिर फील्डिंग में भी डुबोई नैया, ऑस्ट्रेलियाई टीम को हुआ क्या है?