विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AUS vs BAN: पहले बैटिंग और बॉलिंग में कटाई नाक, फिर फील्डिंग में भी डुबोई नैया, ऑस्ट्रेलियाई टीम को हुआ क्या है?

Updated: Sat, 15 Aug 2026 09:30 AM (IST)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में निराश किया। एक ही ओवर में दो आसान कैच टपकाने से बांग्लादेश ने मजबूत बढ़त हासिल की, जिसमें मेहदी हसन मिराज का अर्धशतक भी शामिल था।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की खराब फील्डिंग ने कटाई नाक

ऑस्ट्रेलियाई टीम की खराब फील्डिंग ने कटाई नाक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का नाम जब भी जेहन में आता है तो एक ऐसी टीम की छवि उभरती है जो खेल के तीनों एरिया में दमदार है। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती तीन दिन तक इस टीम ने हर जगह निराश किया। पहले बैटिंग और बॉलिंग में हताश किया और फिर फील्डिंग में भी। आलम ये रहा कि इस टीम के खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर एक ही ओवर में दो कैच टपका दिए।

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में महज 198 रनों पर ढेर कर दिया। अपनी पहली पारी में बांग्लादेश ने स्कोर 400 के पार पहुंचा दिया और मजबूत बढ़त हासिल कर ली। इसमें ऑस्ट्रेलिया की खराब फील्डिंग का भी रोल रहा।

एक ही ओवर में टपकाए दो कैच

तीसरे दिन उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बांग्लादेश को जल्दी समेट देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मेहदी हसन मिराज ने ऐसे पैर जमाए कि मेजबान टीम मुश्किल में आ गई। उनका कैच भी ऑस्ट्रेलिया ने छोड़ा। बात 129वें ओवर की है। कप्तान पैट कमिंस इस ओवर में गेंदबाजी करने आए। दूसरी ही गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज तस्कीन ने गेंद को हवा में मारा लेकिन डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े स्टीव स्मिथ ने आसान सा कैच टपका दिया। ये क्रिकेट में ऐसा कैच माना जाता है जिसे बच्चे भी पकड़ लें, लेकिन स्मिथ के हाथों से गेंद फिसल गई।

इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रेविस हेड ने मिराज का कैच लपकने का मौका छोड़ दिया। ये कैच मुश्किल था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जो स्टैंडर्ड सेट किए हैं उसको देखते हुए ये कैच लिया जाना था। कमिंस ने फिर शॉर्ट गेंद फेंकी और मिराज ने उसे पुल किया। हेड पीछे भागते हुए गए और गेंद को लपक नहीं पाए। हालांकि, 134वें ओवर की चौथी गेंद पर जोश हेजलवुड ने मिराज को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 154 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 65 रनों की पारी खेली।

 

ऑस्ट्रेलिया को हुआ नुकसान

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को किसी भी तरह से परेशान नहीं किया। तन्जीद हसन के ऐतिहासिक शतक के अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 85 और मिराज के अर्धशतक के दम पर बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 426 रन बनाए और 228 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की।

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: तन्जीद के शतक से बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दिखाए दिन में तारे, हासिल की मजबूत बढ़त

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क का बड़ा कारनामा, कपिल देव को पीछे छोड़ रचा इतिह