Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'विराट कोहली बेहतरीन रोल मॉडल', खिलाड़ियों की लगातार चोट पर उठे सवालों के बीच VVS लक्ष्मण ने दिया बड़ा बयान

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:43 PM (IST)

    VVS लक्ष्मण ने रविवार को दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन प्रोफेशनल और रोल मॉडल बताया। ...और पढ़ें

    विराट कोहली

    विराट कोहली

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के हेड VVS लक्ष्मण ने रविवार को दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन प्रोफेशनल और रोल मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि कोहली हमेशा अपने लिए बहुत ऊंचे स्टैंडर्ड तय करते हैं और हर मैच में उन पर खरा उतरने की कोशिश करते हैं, जिससे युवा क्रिकेटर और साथी खिलाड़ी भी उनसे प्रेरणा लेते हैं।

    कोहली रोल मॉडल हैं

    लक्ष्मण ने रविवार को बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, "मुझे लगता है कि इसमें कोई शक नहीं कि विराट एक बेहतरीन प्रोफेशनल हैं। वह अपने लिए जो स्टैंडर्ड तय करते हैं, उन्हें पूरा करने की कोशिश वह हर मैच में करते हैं, चाहे वह किसी भी टीम के लिए खेल रहे हों। इसीलिए वह एक शानदार रोल मॉडल हैं। मुझे लगता है कि बहुत से युवा या खिलाड़ी उनकी तरह बनना चाहते हैं।"

    सीओई की आलोचना हो रही

    भारत के खिलाड़ियों की बढ़ती चोटों की लिस्ट को लेकर हो रही आलोचना के बीच लक्ष्मण ने BCCI के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (CoE) का बचाव किया। उन्होंने कहा कि चोटें किसी भी क्रिकेटर के करियर का हिस्सा होती हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता खिलाड़ियों की सावधानीपूर्वक निगरानी और प्रबंधन होनी चाहिए, न कि CoE को दोष देना या किसी को बलि का बकरा बनाना।

    अभी कई अहम खिलाड़ी चोटों से जूझ रहे हैं। जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी फिटनेस की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लक्ष्मण ने कहा, "CoE सिर्फ एक रिहैब सेंटर नहीं है। क्रिकेटरों को बेहतरीन प्रदर्शन करने में मदद करने के लिए इसकी भूमिका और भी बड़ी है।"

    खबरें और भी

    इस बारे में बात की

    लक्ष्मण ने CoE में 'हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन' (SSM) के खाली पद के बारे में भी बात की और कहा कि BCCI को इस भूमिका के लिए सही उम्मीदवार खोजने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस पद के लिए न कद और अनुभव की ज़रूरत है, बल्कि भारतीय क्रिकेटरों और उनकी जरूरतों की समझ भी होनी चाहिए।

    लक्ष्मण ने कहा, "नितिन पटेल के जाने के बाद हम उनकी जगह किसी और को नहीं ला पाए। सब कुछ तय हो गया था लेकिन एंड्रयू लीपस ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए पीछे हटने का फैसला किया।"

    यह भी पढ़ें- बुमराह-हार्दिक समेत 13 खिलाड़ी 'इंजरी वार्ड' में, अनफिट खिलाड़ियों को रिलीज करने के विवाद के बीच लक्ष्मण से मिलेंगे BCCI सचिव

    यह भी पढ़ें- भारतीय टीम का 'इंजरी वार्ड' बना COE, बुमराह से हार्दिक तक लंबी है चोटिल खिलाड़ियों की लिस्‍ट