Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुमराह-हार्दिक समेत 13 खिलाड़ी 'इंजरी वार्ड' में, अनफिट खिलाड़ियों को रिलीज करने के विवाद के बीच लक्ष्मण से मिलेंगे BCCI सचिव

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:31 PM (GMT+05:30)

    बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया रविवार को ‘सेंटर आफ एक्सीलेंस’ (CoE) में क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण से मुलाकात करेंगे। ...और पढ़ें

    देवजीत सैकिया

    देवजीत सैकिया

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, नई दिल्ली। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया रविवार को ‘सेंटर आफ एक्सीलेंस’ (CoE) में क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण से मुलाकात करेंगे और खिलाड़ियों के ‘रिहैबिलिटेशन’ तथा चोट से उबरने की प्रक्रिया का जायजा लेंगे। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या समेत इस समय 13 भारतीय क्रिकेट सीओई में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

    दैनिक जागरण ने सात अगस्त को सीओई में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे खिलाड़ियों को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि हां, सचिव सैकिया स्थिति का जायजा लेने के लिए वीवीएस लक्ष्मण के साथ बेंगलुरु में होंगे। दोनों के बीच एक बैठक तय है। यह अभी पता नहीं है कि राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर या चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ऑनलाइन इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं।

    इतने सारे कयासों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सैकिया और लक्ष्मण मीडिया के कुछ सवालों का सामना कर उनके जवाब दे पाते हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि सीओई और मौजूदा चयन समिति खिलाड़ियों की चोट के प्रबंधन और उनकी वापसी की समयसीमा को लेकर हमेशा एकमत नहीं रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों को सभी फिटनेस मानकों पर पूरी तरह खरा उतरने से पहले ही ‘रिलीज’ किए जाने की बात भी सामने आई है।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: भारतीय टीम को लगा झटका, साई सुदर्शन हुए श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर

    यह भी पढ़ें- भारतीय टीम का 'इंजरी वार्ड' बना COE, बुमराह से हार्दिक तक लंबी है चोटिल खिलाड़ियों की लिस्‍ट

    खबरें और भी