Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ गेंदबाजों ने खोज निकाला 'ब्रह्मास्त्र', इंग्लैंड में फ्लॉप होने की सबसे बड़ी वजह आई सामने

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 05:45 PM (GMT+05:30)

    वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ अब तक खेले गए दो मुकाबलों में लगातार फेल रहे हैं। गेंदबाजों ने उनके खिलाफ एक खास रणनीति बना ली है। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना है कि गेंदबाजों ने वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमजोरी पकड़ ली है। पेटल का कहना है कि सूर्यवंशी के खिलाफ गेंदबाज शॉर्ट बॉल का प्लान करते हैं और वहीं वैभव की सबसे बड़ी कमजोरी है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सूर्यवंशी ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उनका बल्ला नहीं चला है।

    आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हार के बाद संजू सैमसन की जगह सूर्यवंशी को मौका दिया गया था। हालांकि, लगातार दो मुकाबलों में वे अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं। इंग्लैंड की धरती पर 15 वर्षीय छोटी गेंदों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे हैं। उनकी इसी कमजोरी को लेकर पार्थिव पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द सूर्यवंशी को अपनी कमजोरी दूर करनी होगी।

    वैभव सूर्यवंशी की कमजोर पर पार्थिव पटेल का बयान

    इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टी20 मैच से पहले जियोस्टार पर बात करते हुए पटेल ने सूर्यवंशी की कमजोरी पर बात की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सिर्फ जोफ्रा आर्चर ही नहीं बल्कि जिसने भी आईपीएल देखा है, वहां पर सूर्यवंशी के खिलाफ शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल किया जाता था। उनके खिलाफ ये प्लान बनाया गया है। उन्होंने पहले मैच में जिस गेंद पर छक्का लगाया था, वो भी शॉर्ट थी लेकिन वो बाउंस नहीं हुई थी।"

    पटेल का मानना है कि सूर्यवंशी को अपनी इस कमजोरी को दूर करना होगा। उन्हें आने वाले समय में अपने करियर में शॉर्ट गेंदों का सामना करना पड़ेगा। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, "सूर्यवंशी जैसे-जैसे अपने इंटरनेशनल करियर में आगे बढ़ेंगे, उन्हें इस तरह की गेंदों का सामना करना पड़ेगा। उनके खिलाफ 145 की स्पीड से शॉर्ट गेंद की जाएगी। इस वजह से सवाल होगा कि वे इसका कैसे सामना करेंगे क्योंकि हर गेंदबाज उन्हें वहीं पर टेस्ट करने की कोशिश करेगा।"

    खबरें और भी

    इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पीछे है भारत

    इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 0-2 से पीछे हैं। पहला मैच बारिश की वजह से रद होने के बाद दूसरे और तीसरे मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने जीत हासिल की। ऐसे में अब चौथे मैच में वैभव से उम्मीद होगी कि वे बड़ा स्कोर बनाएं और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएं।

    यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर पर बहन श्रेष्ठा का बड़ा बयान, भाई की कप्तानी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

    यह भी पढ़ें- बेन स्टोक्स के संन्यास पर मचा बवाल, ICC ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ उठाया बड़ा कदम