बेन स्टोक्स के संन्यास पर मचा बवाल, ICC ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ उठाया बड़ा कदम
इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। अब उनका संन्यास विवादों में घिरता नजर आ रहा है। ...और पढ़ें

बेन स्टोक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने संन्यास का एलान किया था। स्टोक्स ने इस बात की घोषणा की थी कि वे अब इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। इसका वीडियो इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने शेयर किया था। इसे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान ब्रॉडकास्टर ने भी दिखाया था।
अब आईसीसी ने इसी को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से संपर्क किया है। आईसीसी ने बोर्ड पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। गौरतलब हो कि स्टोक्स को पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद नाइट क्लब विवाद का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें दूसरे मुकाबले से ड्रॉप कर दिया गया था। तीसरे मैच में उनकी वापसी हुई लेकिन खेल के चौथे दिन दिग्गज ऑलराउंडर ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। अब इसी को लेकर आईसीसी और ईसीबी आमने-सामने हैं।
ICC ने ECB पर लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने आरोप लगाया है कि बोर्ड ने प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल एरिया (PMOA) के नियमों का उल्लंघन किया है। आईसीसी के आर्टिकल 2.2.11 के उल्लंघन का बोर्ड पर आरोप है। इस नियम के मुताबिक बोर्डों को ये पक्का करना होता है कि टीमों के ड्रेसिंग रूम के अंदर का वीडियो या ऑडियो फुटेज ब्रॉडकास्टर इस्तेमाल नहीं कर सकता है। यहां पर ब्रॉडकास्ट करने के लिए कोई फिक्सड या टेम्पररी कैमरा भी नहीं लगा होना चाहिए।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पर अब यही आरोप है। उन्होंने ड्रेसिंग रूम के अंदर वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे टी ब्रेक के दौरान ब्रॉडकास्टर द्वारा दिखाया गया। मैच के दौरान इस तरह का वीडियो दिखाकर बोर्ड ने आईसीसी के नियमों का उल्लंघन किया है। इस वजह से क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने ईसीबी को लेटर लिखा है और इस पर सफाई मांगी है।
खबरें और भी
स्टोक्स ने अचानक लिया संन्यास
इंग्लैंड को दो आईसीसी ट्रॉफी फाइनल (वर्ल्ड कप 2019 और टी20 वर्ल्ड कप 2022) जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टोक्स ने अचानक संन्यास का एलान कर दिया था। वे पहले टेस्ट मैच के बाद नाइट क्लब विवाद में फंसे थे, जिसके बाद उनके संन्यास की खबरें सामने आने लगी थी। इसके बाद उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच के दौरान संन्यास का एलान किया, जिसमें इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था।